12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यहरियाणा के बाद अब रांची में महिला पुलिस अधिकारी को कुचला, चेकिंग...

हरियाणा के बाद अब रांची में महिला पुलिस अधिकारी को कुचला, चेकिंग के दौरान ले ली जान

Published on

रांची ,

हरियाणा के बाद अब झारखंड के रांची जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला दरोगा की पिकअप वैन से कुचलकर हत्या कर दी गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला पुलिस अधिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, वाहन चालक वारदात को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहा. पुलिस का दावा है कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह मामला रांची जिले के तुपुदाना इलाके का है. जहां बुधवार तड़के 3 बजे 2018 बैच की पुलिस एसआई संध्या टोपनो वाहनों की चेकिंग कर रही थीं. इसी दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने एक पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया था. लेकिन ड्राइवर ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर महिला दरोगा को रौंद दिया. इस घटना में महिला पुलिस अधिकारी की घटनास्थनल पर ही मौत हो गई. वहीं, आरोपी पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा.

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दरोगा के शव को कब्जे में लिया. इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन की बरामदगी की पुष्टि की है.

रांची के एसएसपी कौशल कुमार का कहना है कि पुलिस को इलाके से पशु तस्करों के गुजरने की गोपनीय सूचना मिली थी. इसी आधार पर सड़क पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया था. इसी दौरान एक पिकअप वैन चालक ने महिला एसआई की वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी. पता हो कि इससे पहले भी झारखंड के धनबाद में भी ऑटो चालकों ने टक्कर मारकर जज उत्तम कुमार की हत्या कर दी. वारदात उस समय हुई जब वह मॉर्निंग वॉक से अपने आवास लौट रहे थे.

हरियाणा में DSP को कुचला
उधर, बीते दिन यानी मंगलवार दोपहर ही हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया. तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए उन्हें कुचल डाला. पुलिस ने बताया कि घायल अधिकारी को फौरन पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...