6.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यमिल्कीपुर चुनाव हारने के बाद अवधेश प्रसाद का बड़ा फैसला, बीजेपी की...

मिल्कीपुर चुनाव हारने के बाद अवधेश प्रसाद का बड़ा फैसला, बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन!

Published on

मिल्कीपुर

मिल्कीपुर उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल उठाए हैं. इस बीच फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा दावा किया है.सपा सांसद मिल्कीपुर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए जिसमें उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को निरस्त कराने की मांग को लेकर कोर्ट जाएंगे.

सपा सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी ने हाईकोर्ट और माननीय सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़े वकीलों से राय ली है और उन्होंने ये बताया कि मामला बहुत गंभीर है यहां तक कि जो वरिष्ठ वकील आए थे उन्होंने जब सारी धमकियां सुनी तो कहा कि ये गंभीर मामला है. चुनाव तो रद्द हो जाएगा और जो-जो अधिकारी है, जिन्होंने बटन को अपनी उंगली से दबाया है उन पर केस भी चलेगा और उन्हें जेल जाने से अब दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी.

मिल्कीपुर उपचुनाव में हार को देंगे चुनौती
अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश के तमाम सांसदों को जानकारी है कि इस चुनाव को लूटा गया है. इस चुनाव को जनता ने नहीं पुलिस अधिकारियों, एसडीएम और तमाम अधिकारियों ने लूटा था जिन्हें कम से कम दो सौ वोट डालने का कोटा दिया गया है. जिसका सबूत भी हमें मिल गया है. जिसमें कहा गया है कि बाबा की इज्जत का सवाल है. उन्होंने कहा कि बाबा की इज्जत नहीं जाने दी जाएगी. तो सारे सबूत हमारे पास हैं.

मिल्कीपुर चुनाव में हार को लेकर सपा सांसद ने कहा कि आप चुनाव नहीं हारे हैं. आपके चुनाव पर डाका डाला गया है. ये डकैती कोई दूसरे लोग नहीं थे. ये डकैती डालने वाले सरकारी लोग थे. मैं कहना चाहता हूं कि सरकार आती-जाती रहती है. जब हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को जेल भिजवाने का काम करेंगे ये याद रखे. बता दें कि इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव आयोग के कामकाज और सरकारी अधिकारियों द्वारा चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगा चुके हैं.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this