18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिबांग्लादेश से लौटकर भारतीय विदेश सचिव ने शेख हसीना पर दिया बड़ा...

बांग्लादेश से लौटकर भारतीय विदेश सचिव ने शेख हसीना पर दिया बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने बुधवार को कहा है कि वो बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना का समर्थन नहीं करता है. ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसद की स्थायी समिति को ब्रीफ करते हुए कहा कि यह मुद्दा भारत-बांग्लादेश संबंधों में एक छोटी सी चुभन बना हुआ है.

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश सचिव ने कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध किसी एक राजनीतिक दल या सरकार तक सीमित नहीं हैं और भारत बांग्लादेश के लोगों पर फोकस करता है.

विदेश सचिव ने बताया कि शेख हसीना बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर टिप्पणी के लिए अपने प्राइवेट कम्यूनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल कर रही थीं और भारत सरकार उन्हें ऐसा करने में कोई मदद नहीं दे रही थी जिससे लगे कि वो भारत की जमीन से राजनीतिक गतिविधियां कर रही हैं. विक्रम मिस्री ने कहा कि यह किसी भी अन्य देश में हस्तक्षेप न करने की भारत की परंपरा का हिस्सा है .

शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश ने भारत के समक्ष जताई थी आपत्ति
विदेश सचिव की यह टिप्पणी इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि भारत में रह रहीं शेख हसीना वीडियो जारी कर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की आलोचना कर रही हैं जिसे लेकर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई थी.

बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जसीम उद्दीन ने इसी हफ्ते ढाका दौरे पर गए विदेश सचिव मिस्री से मुलाकात के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत सरकार को यह कहा गया है कि वो शेख हसीना को बताए कि बांग्लादेश की सरकार को उनका भारत में भाषण देना पसंद नहीं है.

जसीम उद्दीन ने कहा, ‘हमने भारत का ध्यान पूर्व प्रधानमंत्री की तरफ से भारत में दिए जा रहे भाषण की तरफ दिलाया है. शेख हसीना भारत में रहकर भाषण दे रही हैं जो सरकार को पसंद नहीं आ रहा है. उनकी मौजूदगी से दोनों देशों के रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हमने कहा है कि हमें वह भाषण पसंद नहीं आया जो शेख हसीना भारत में बैठकर दे रही हैं…. यह बात उन्हें (शेख हसीना) बता दी जानी चाहिए. विक्रम मिस्री ने इस मामले पर ध्यान दिया है.’

भारत-बांग्लादेश संबंध किसी विशेष सरकार से कहीं आगे
विदेश सचिव ने समिति को बताया कि सोमवार को अपना ढाका यात्रा के दौरान उन्होंने अंतरिम सरकार को बताया कि बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध ‘किसी विशेष राजनीतिक पार्टी’ या किसी विशेष सरकार से कहीं आगे हैं. भारत-बांग्लादेश के लोगों के साथ संबंधों को प्राथमिकता देता है और तत्कालीन सरकार के साथ बातचीत होगी. मिस्री ने कहा कि उनके बांग्लादेश दौरे के बाद संबंधों में ठोस सुधार आया है.

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...