12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलबृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट के बाद विनेश ने PM मोदी को याद...

बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट के बाद विनेश ने PM मोदी को याद दिलाया वादा, टिकैत ने लगाया गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बीजेपी सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इसमें छह पहलवानों की शिकायत पर यौन शोषण का आरोप पत्र दाखिल हुआ है जबकि पोक्सो एक्ट में बृजभूषण सिंह को क्लीन चिट देने की बात कही गई है। इस फैसले के बाद विनेश फोगाट ने ट्विटर पर बिना कुछ कहे ही पीएम मोदी को उनका वादा दिलाया है।

विनेश फोगाट ने पीएम मोदी को याद दिलाया वादा
विनेश फोगाट ने गुरुवार देर रात पुनीत कुमार सिंह नाम के शख्स का ट्वीट रिट्वीट किया। इस ट्वीट में शख्स ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम कहते हैं, ‘भारत सरकार ने बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले राक्षसी प्रवति वाले लोगों को फांसी पर लटकाने का कानून बनाया है। दिल्ली में बैठी सरका आपके मन की बात सुनती है।’ विनेश ने ट्वीट में कुछ लिखा नहीं लेकिन उनका यह वीडियो शेयर करना ही बड़ी बात है।

राकेश टिकैत ने सरकार पर लगाया आरोप
किसान नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस का आरोप पत्र उन्हें बचाने की सरकार की योजना है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रभावशली नेता टिकैत ने कहा कि किसान प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करना जारी रखेंगे। भाकियू भाजपा नेता के खिलाफ पहलवानों की इस लड़ाई में लगातार उनका साथ दे रही है।

टिकैत ने कहा, ‘‘पहलवानों का एक समूह महीनों से प्रदर्शन कर रहा है, वह और क्या कर सकते हैं? …और सरकार अपने व्यक्ति को बचा रही है। पूरी योजना उन्हें (सिंह) बचाने की है। पहलवानों ने बयान दे दिए हैं, महीनों से प्रदर्शन किया, वे और कितना संघर्ष कर सकते हैं… चार या पांच महीने, जबकि वे प्रदर्शनकारियों को तोड़ देंगे।’

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...