33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeऐश्वर्या राय बच्चन ने नहीं भरा टैक्स, घर पहुंचा नोटिस, देनी होगी...

ऐश्वर्या राय बच्चन ने नहीं भरा टैक्स, घर पहुंचा नोटिस, देनी होगी इतनी रकम

Published on

नई दिल्ली,

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन टैक्स नहीं चुकाने के मामले को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी जमीन पर बाकी टैक्स जमा नहीं करने की वजह से नासिक के तहसीलदार ने नोटिस भेजा है.

ऐश्वर्या को भेजा गया नोटिस
ऐश्वर्या राय को नोटिस सिन्नर (नासिक) तहसीलदार की तरफ से भेजा गया है. रिपोर्ट्स हैं कि नासिक के सिन्नर के अदवाड़ी शिवरात में एक्ट्रेस की जमीन है. इस जमीन का एक साल का टैक्स बाकी है, जो 21,960 रुपये है. इसे एक्ट्रेस ने जमा नहीं किया है. इसी बकाया टैक्स के चलते तहसीलदार ने ऐश्वर्या राय के खिलाफ नोटिस जारी किया है. नोटिस 9 जनवरी को जारी किया गया था और ऐश्वर्या राय बच्चन को मिला या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

ऐश्वर्या के पास है इतनी जमीन
बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या के पास सिन्नर के थानगांव के पास अदवाड़ी के पहाड़ी इलाके में करीब 1 हेक्टेयर जमीन है. जानकारी सामने आ रही है कि ऐश्वर्या पर इस जमीन का एक साल का टैक्स बकाया है. ऐश्वर्या के साथ ही 1200 अन्य संपत्ति मालिकों को भी टैक्स बकाया के लिए नोटिस जारी किया गया है.

राजस्व विभाग द्वारा यह कार्रवाई मार्च के अंत तक, वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए की गई है, क्योंकि मार्च का महीना राजस्व विभाग के लिए क्लोजिंग का महीना होता है. हालांकि, ऐश्वर्या राय ने अभी इस मामले पर रिएक्ट नहीं किया है.ये भी बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या ने पवन ऊर्जा उत्पादन करने वाली कंपनी सुजलॉन में निवेश किया है. ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियों ने भी पवन ऊर्जा कंपनी सुजलॉन में निवेश किया है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...