11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब की जिस बैठक में अजीत डोभाल ने लिया हिस्‍सा, उस...

सऊदी अरब की जिस बैठक में अजीत डोभाल ने लिया हिस्‍सा, उस पर क्‍यों भड़का है रूस, जमकर सुना दिया

Published on

मॉस्को

सऊदी अरब ने यूक्रेन की शांति वार्ता से जुड़ी एक मीटिंग को आयोजित किया था। मीटिंग में भारत समेत 40 देश शामिल हुए थे। इसमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी पहुंचे थे। लेकिन अब इस मीटिंग को लेकर रूस भड़क गया है। रूस का कहना है कि यह मीटिंग कोई महत्व नहीं रखती, क्योंकि इसमें मॉस्को को ही नहीं बुलाया गया था। शांति वार्ता की बातचीत कोई मदद नहीं करने वाली। इस मीटिंग में यूक्रेन शामिल हुआ था।

इस मीटिंग में 40 देशों के वरिष्ठ अधिकारी दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए रविवार को जेद्दा में इकट्ठा हुए थे। मीटिंग का उद्देश्य 17 महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने का हल खोजना था। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रूस के बिना और मॉस्को के हितों को ध्यान में रखे बिना यह बैठक निरर्थक थी। बयान में इस बात को दोहराया गया कि रूस अपनी शर्तों पर एक राजनयिक समाधान के लिए तैयार है, जो युद्ध को खत्म कर सकता है।

यूक्रेन नहीं मानेगा रूस की शर्त
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक रूस की पिछली मांगों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘रूस को सभी कब्जे वाले इलाकों से पीछे हटना चाहिए। यूक्रेन इस पर कोई समझौता नहीं करने वाला।’ इस बीच यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने सोमवार को घोषणा की कि उसने कथित तौर पर एक रूसी मुखबिर को हिरासत में लिया है। इस मुखबिर ने पिछले महीने राष्ट्रपति जेलेंस्की की दक्षिणी मायकोलाइव क्षेत्र की यात्रा के बारे में जानकारी इकट्ठा की थी।

जेलेंस्की पर था हमले का प्लान
इसमें आगे दावा किया गया कि ‘महिला जेलेंस्की की यात्रा के दौरान हवाई हमले के लिए डेटा इकट्ठा कर रही थी। इसने राष्ट्रपति के रास्ते, समय और यात्रा के बारे में जान।’ बयान में आगे कहा गया कि जब महिला इसकी जानकारी रूसियों को देने वाली थी, तभी उसे बिना सबूत दिए हिरासत में ले लिया गया। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। तभी से यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस के मुख्य टार्गेट हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...