11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यजमीन पर बिखरीं पिता मुलायम की अस्थियों को एक टक देखते रहे...

जमीन पर बिखरीं पिता मुलायम की अस्थियों को एक टक देखते रहे अखिलेश, लिखा- आज बिन सूरज ही हो गया सवेरा

Published on

सैफई:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपना दर्द साझा किया है। ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा है कि आज पहली बार लगा… बिन सूरज के हुआ सवेरा। पिता के निधन से व्यथित अखिलेश यादव ने इस ट्वीट के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें अखिलेश यादव पिता के अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता को प्रणाम करते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम की चिता की राख दिख रही है। अखिलेश वहां पर शुद्धिकरण की विधि को पूरा कराने पहुंचे हैं। मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह 8.15 बजे निधन हो गया। मंगलवार को उनके पैत्रिक गांव सैफई में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार हुआ। इसमें हजारों मुलायम समर्थक और राजनीतिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुए उनके मित्र पहुंचे। श्रद्धांजलि के बाद सभी चले गए। अखिलेश रात को अपनी पिता की यादों के साथ उनकी जलती चिता के आगे हाथ जोड़े खड़े दिख रहे हैं। इस तस्वीर ने उनके समर्थकों को भावुक कर दिया है।

अखिलेश यादव पिता के निधन के बाद से लगातार तमाम व्यवस्थाओं में जुटे रहे। पिता के पार्थिव शरीर को पैत्रिक गांव तक लाने से लेकर अंतिम संस्कार की तैयारी तक। अंतिम संस्कार के बाद जब सब चले गए तो अखिलेश यादव अकेले थे। कुछ साथियों के साथ। श्मशान घाट में पिता का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो रहा था। भावुक अखिलेश पिता की अंतिम यात्रा को निहार रहे थे। हाथ जुड़े हुए थे। उस समय तक तो लग रहा था कि पिता का साया साथ में है। लेकिन, अगली सुबह आग राख में बदली। नेताजी अनंत यात्रा पर निकल गए तो यह सुबह अखिलेश के लिए एक बड़ा सदमा जैसी दिखी।

अखिलेश के साथ आज हर कोई था। साथी थे। परिवार था। बच्चे थे। लेकिन, वह अभिभावक नहीं था। वह पिता नहीं थे। जिन्होंने जीवन में उंगली पकड़ कर चलना सिखाया और राजनीतिक जीवन में भी। जिन उंगलियों को पकड़ कर उन्होंने सैफई की गलियां नापी। लखनऊ की राजनीतिक गलियारा भी। इस सुबह का सूरज उन्हें अंधकार बिखेड़ता दिखा। जब राख बने पिता की अस्थियों को चुनने के लिए बैठे।

शुद्धिकरण संस्कार कराया गया संपन्न
सैफई में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शुद्धिरकण संस्कार पूरा कराया गया। इस दौरान पूरा मुलायम परिवार साथ रहा। अखिलेश ने बाल छिलवाए। इसके साथ ही पुत्र के उस फर्ज को पूरा कराया, जिसकी उम्मीद हर पिता अपने पुत्र से करता है। इस दौरान शिवपाल एक बार फिर भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमलोगों के लिए सबकुछ थे। आज ऐसा लग रहा है, जैसे सबकुछ खत्म हो गया। मुलायम का जाना पूरे परिवार को भावुक कर रहा है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...