14.1 C
London
Monday, June 8, 2026
Home'तुनिशा का बॉयफ्रेंड नहीं जिम ट्रेनर था अली, शीजान के परिवार ने...

‘तुनिशा का बॉयफ्रेंड नहीं जिम ट्रेनर था अली, शीजान के परिवार ने बोला झूठ’

Published on

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में हर रोज एक नया एंगल सामने आ रहा है. कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस की डेथ में गिरफ्तार हुए उनके को-स्टार शीजान खान कोर्ट में पेश हुए थे. इस दौरान शीजान के वकील ने तुनिशा शर्मा को लेकर कहा था कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिशा, अली नाम के लड़के से एक डेटिंग एप पर मिली थीं. तुनिशा और अली के साथ 21-23 दिसंबर तक थीं. दोनों मिले थे. सुसाइड से पहले 15 मिनट उन्होंने अली से फोन पर बात की थी.

तुनिशा के मामा ने किया रिएक्ट
अब इसी पर तुनिशा के मामा पवन शर्मा का बयान आया है. उन्होंने क्लियरली बताया है कि अली, तुनिशा के जिम ट्रेनर थे. आजतक डॉट इन संग बातचीत में पवन शर्मा ने कहा, “अली को वह और तुनिशा की फैमिली कई सालों से जानते हैं. आज से लगभग पांच साल पहले अली, तुनिशा का फिटनेस ट्रेनर था. उसके बाद अली काफी समय से हमारे कॉन्टैक्ट में नहीं था. शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिशा ने जब डेटिंग ऐप पर अली को देखा, तो वह दोनों जिम की बात को लेकर ही कनेक्ट हुए थे.”

पवन शर्मा ने आगे कहा कि तुनिशा और अली का एक- दूसरे से परिचय था, इसलिए उन्होंने नंबर एक्सचेंज किया था. तुनिशा ने अली की बात परिवार वालों को बताई थी. इनफैक्ट हमें यह भी पता था कि तुनिशा, अली से डिनर और कॉफी में मिलने जा रही हैं. इन दोनों की दोस्ती ही थी. अली को मैं भी पर्सनली जानता हूं. तुनिशा, अली से शीजान और अपने ब्रेकअप का ही जिक्र किया करती थीं. 23 दिसंबर से पहले तुनिशा और अली की दो- तीन बार मुलाकात हुई थी. लेकिन मुझे शीजान के वकील की तरफ से अली को तुनिशा का बॉयफ्रेंड बताना बेतुका लगा. अली और तुनिशा एक अच्छे दोस्त थे. इससे ज्यादा और कुछ नहीं थे.

बता दें कि तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को सीरियल ‘अलीबाबाः दास्तां-ए-काबुल’ के सेट पर आत्महत्या कर ली थी. शीजान खान ही इन्हें अस्पताल लेकर गए थे, जहां तुनिशा को मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद तुनिशा की मां ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. तभी से इस मामले पर कई पेंच फंसे नजर आ रहे हैं. शीजान खान, इस समय पुलिस की कस्टडी में हैं. 11 जनवरी को सुनवाई होनी है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...