5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयधरती पर नहीं आने चाहिए एलियन, इंसानों का कर देंगे खात्मा, कौन...

धरती पर नहीं आने चाहिए एलियन, इंसानों का कर देंगे खात्मा, कौन दे रहा डरावनी वॉर्निंग

Published on

वॉशिंगटन

साल 2023 में कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब एलियन का जिक्र किया गया हो। साल की शुरुआत में अमेरिका के आसमान में चार रहस्यमय चीजें, देखने को मिली थीं। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर एफ-16 विमानों ने मिसाइल से इन्हें मार गिराया। इसके बाद एक मौका आया जब नेवी के पायलट का यूएफओ कॉन्टैक्ट का लीक फुटेज दिखा। इसके बाद जून में प्रकाशित एक स्वतंत्र विश्लेषण से पता चलता है कि अमेरिकी सरकार की एक गुप्त एजेंसी यूएफओ से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इंसान एलियन से मिले तो क्या होगा।

पृथ्वी के बाहर कोई जीवन बैक्टीरिया के रूप में होगा तो वह भी एलियन ही कहलाएगा। लेकिन हम यहां उस अलौकिक जीवन की बात कर रहे हैं, जो इंसानों की ही तरह समझदार होंगे। एक्स्पर्ट्स के मुताबिक अगर ऐसा होता है, तो मनुष्यों को ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा। एलियन जीवन की खोज करने वाले बर्कले SETI रिसर्च सेंटर से संबद्ध एक स्वदेशी अध्ययन वर्किंग ग्रुप का कहना है कि एलियन से मिलना ठीक वैसे ही होगा, जैसे पहले कुछ इंसानी संस्कृतियां आपस में मिली हैं।

एलियन आएगा तो कौन मिलेगा पहले
ग्रुप का कहना है कि उन्होंने कई सदियों पहले इसानी संस्कृति संपर्क का अध्ययन किया। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका और अमेरिका में दो संस्कृतियों के मिलन को देखा गया। जहां कई बार हिंसा हुई और महामारी फैली। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर अगर एलियन मिल गए तो संपर्क कौन करेगा। ग्रुप का कहना है कि एलियन से सीधा कॉन्टैक्ट मिलिट्री, कॉर्पोरेट और वैज्ञानिक करेंगे। नासा अंतरिक्ष में सिग्नल भेजता है। इसके अलावा SETI के वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी सिग्नेचर का भी पता लगाते हैं।

गुलाम बनेंगे इंसान
ग्रुप के मुताबिक एलियन से मिलने के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं होना चाहिए। अगर कोई सभ्यता अंतरिक्ष से धरती पर आती है तो वह इंसानों से ज्यादा उन्नत होगी। उनका आना खतरनाक हो सकता है। इसके खतरों को दिखाने के लिए उन्होंने पहली बार औपनिवेशिक संपर्कों का सहारा लिया। ग्रुप का कहना है कि क्रिस्टोफर कोलंबस जब पहली बार यूरोप से अमेरिका गए तो वहां के लोगों को मारा और गुलाम बना लिया। अगर एलियन धरती पर आते हैं तो कुछ ऐसा ही हो सकता है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...