21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ में लेक्चरर ने की गंदी बात, डिप्रेशन में गई मेडिकल स्टूडेंट,...

अलीगढ़ में लेक्चरर ने की गंदी बात, डिप्रेशन में गई मेडिकल स्टूडेंट, पूरा मामला जानिए

Published on

अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हाथरस के बागला कॉलेज से कलयुगी प्रोफेसर का विवाद अभी तक ठंडाया नहीं है, अब अलीगढ़ के लेक्चरर का विवाद गहराने लगा है। मेडिकल छात्रा से गंदी बात करने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, छेरत के फिजियोलॉजी विभाग के लेक्चरर पर गंभीर आरोप लगे हैं। बीएचएमएस छात्र को बंद कमरे में पकड़ने के मामले में एक्शन भी हुआ है।

बीएचएमएस छात्रा ने लेक्चरर पर गंभीर आरोप लगाए। बंद कमरे में छात्रा को गलत तरीके से छूने और पकड़ने की घटना से परेशान छात्रा डिप्रेशन में आ गई। परिजनों ने इस संबंध शिकायत की तो आनन-फानन में आरोपी लेक्चरर को गोरखपुर होम्योपैथी कॉलेज से अटैच कर दिया गया। प्रभारी प्राचार्य का मुरादाबाद तबादला कर दिया गया। घटना को लेकर विभाग तक एक्शन में आई। मामले की जानकारी मिलने के बाद यूपी होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के निदेशक ने जांच के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?
मैनपुरी की मेडिकल छात्रा 20 फरवरी 2005 को राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग में गई थी। आरोप है कि लेक्चरर डॉ. अमरीश कुमार ने विभाग में उसको गलत मंशा से छुआ और अभद्रता की। प्रोफेसर की हरकत से स्तब्ध छात्रा मुश्किल से विभाग से बचकर निकली। बाद में प्राचार्य को प्रोफेसर की गंदी हरकत को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। छात्रा ने कहा कि वह घटना से गहरी मानसिक अवसाद में है। छात्रा की ओर से शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन सक्रिय हुआ। आरोपी लेक्चरर के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। विभागीय स्तर पर जांच जारी होने की बात सामने आई है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...