22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराजनीति'हमारे सब रास्ते बंद हो गए...', महंगाई के खिलाफ रैली में राहुल...

‘हमारे सब रास्ते बंद हो गए…’, महंगाई के खिलाफ रैली में राहुल की हुंकार, विपक्ष को भी संदेश

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की जा रही है क्योंकि हमारे सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं. इसके साथ ही राहुल ने दूसरे दलों को एक संदेश दे दिया है.

राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए सरकार ने सभी रास्ते बंद कर दिए हैं. संसद में विपक्ष के नेताओं का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता. चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर सरकार का दबाव बना हुआ है. इसलिए अब हम जनता के बीच में जाकर, जनता को देश की सच्चाई बताएंगे. इसीलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है. उनके ‘विपक्ष’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर दूसरे दलों के नेताओं को संदेश माना जा रहा है कि 2024 के चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को एकसाथ आना होगा.

डर का फायदा केवल दो उद्योपतियों को: राहुल
मोदी सरकार पर हमला बोलते राहुल ने कहा कि यह सरकार देश में डर पैदा कर रही है ताकि हिंदुस्तान में नफरत बढ़े. इससे महंगाई, बेरोजगारी और भविष्य का डर बढ़ रहा है. बीजेपी और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं.देश में बढ़ रहे इस डर का फायदा केवल दो उद्योपति उठा रहे हैं. आपके डर और नफरत का फायदा इन्हीं के हाथों में जा रहा है. बीते 8 साल में किसी और को कोई फायदा नहीं हुआ. तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है.

बीते 70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई नहीं दी: राहुल
राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के लिए कहा कि ये तीनों कानून उद्योगपतियों के लिए लाए गए थे. किसानों की ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया. हिंदुस्तान में आम नागरिक मुश्किल में हैं. जीएसटी ने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया और रोजगार इन्हीं से मिलता है. आप पूछते हैं कांग्रेस ने क्या किया. मैं बताता हूं कि 70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई.

केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. मुझसे 55 घंटे ईडी ने पूछताछ की, मैं आपकी ईडी से नहीं डरता हूं. आप मुझसे 55 घंटे या फिर 5 साल तक पूछताछ करते रहो, मुझे नहीं फर्क पड़ेगा.इसके साथ ही राहुल ने बताया कि यूपीए सरकार में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला. भोजन का अधिकार, नरेगा, कर्जा माफी की योजनाओं के जरिए ऐसा किया. लेकिन अब मोदी सरकार ने वापस 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में डाल दिया. जो काम हमने 10 साल में किया, उन्होंने 8 साल में खत्म कर दिया.

जनता के बीच जाकर सच्चाई बताएंगे
राहुल गांधी बोले कि कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ती है. कांग्रेस के कार्यकर्ता ही देश को बचा सकते हैं. कांग्रेस की विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ला सकती है. हम सीधा जनता के बीच जाकर उनको सच्चाई बताएंगे, जो भी उनके दिल में है, वो समझेंगे. अब होगी #BharatJodoYatraLive TV

 

Latest articles

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

पंजाब विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नरम व्यवहार के बाद CM मान और विपक्ष में तीखी झड़प, एल्कोमीटर टेस्ट की उठी मांग

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...