16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीय'पहले से ही पाकिस्तान से प्रॉक्सी वॉर, चीन से तनाव और अब...',...

‘पहले से ही पाकिस्तान से प्रॉक्सी वॉर, चीन से तनाव और अब…’, बांग्लादेश में अराजकता पर पहली बार बोले CDS

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में फैली अराजकता के बीच पहली बार भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि पड़ोस में आशांति चिंता का विषय है.सीडीएस जनरल चौहान ने कहा,’हम पहले से ही पाकिस्तान के साथ छद्म युद्ध में हैं, जो अब पीर पंजाल के दक्षिण में शुरू हो गया है. इसके अलावा हम पहले से ही चीन के साथ गतिरोध में हैं. हमारे पास जीवंत सीमाएं हैं. पड़ोस में अशांति चिंता का विषय है. बता दें कि यह बातें सीडीएस ने दिल्ली में सैन्य गोला-बारूद पर आयोजित सम्मेलन के अवसर पर कहीं.

बता दें कि पाकिस्तान और चीन के साथ पहले से ही बॉर्डर पर गतिरोध जारी है. एक तरफ जम्मू-कश्मीर से सटी पाकिस्तानी बॉर्डर पर PAK आए दिन घुसपैठ की कोशिशों में लगा रहता है तो वहीं दूसरी तरफ चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर झड़पें हो चुकी हैं. ऐसे स्थिति में बांग्लादेश के अंदर भारत से दोस्ताना संबंध रखने वाली शेख हसीना की सरकार गिरना चिंता की बात है.

PAK ने बढ़ाई आतंकी घटनाएं
भारतीय चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की कवायद में जुटा है. इस वहां आतंकी हमलों में काफी बढ़ोतरी हुई है. पाकिस्तान समर्थिक आतंकी संगठनों के आतंकी कश्मीर के साथ-साथ जम्मू के इलाकों में भी आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. हाल ही में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में 10 जुलाई को आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी. लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए थे और उन्हें उलटेपांव भागना पड़ा था. वहीं, कठुआ में 8 जुलाई को आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे.

चीन के साथ गलवान में हुई थी झड़प
साल 2020 में 15-16 जून की रात में भारतीय और चीनी सेना के बीच गलवान घाटी में LAC पर हिंसक झड़प हुई थी. भारत की तरफ से इस झड़प में एक कमांडर समेत 20 सैनिक शहीद हो गए थे. हालांकि, चीन के कितने सैनिक मारे गए, इसे लेकर चीन ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. भारत की तरफ से दावा किया गया कि इस झड़प में चीनी सैनिक भी हताहत हुए हैं. बाद में चीन ने कहा कि उसके 4 सैनिक गलवान में मारे गए थे.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...