16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यफ्लाईओवर और मेट्रो का गजब मेल, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नागपुर...

फ्लाईओवर और मेट्रो का गजब मेल, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नागपुर शहर

Published on

नागपुर,

विंटर कैपिटल या ऑरेंज सिटी के नाम से देशभर में मशहूर नागपुर शहर का नाम अब ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हो गया है. दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और महा मेट्रो की टीम द्वारा नागपुर में बनाये गए हाईवे फ्लाईओवर और मेट्रो रेल के साथ सिंगल कॉलम पर समर्थित सबसे लंबे डबल डेकर वायाडक्ट (3.14 किलोमीटर) को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने NHAI और महा मेट्रो की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि वह उन अविश्वसनीय इंजीनियरों, अधिकारियों और श्रमिकों को दिल से धन्यवाद और सलाम करते हैं, जो इसे संभव बनाने के लिए चौबीसों घंटे लगे रहे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस तरह का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण के वादे को पूरा करना है.

क्या है इस ‘डबल डेकर वायाडक्ट’ की खासियत? 
गौरतलब है कि वर्धा रोड पर बने 3.14 किलोमीटर लंबे इस डबल डेकर वायाडक्ट में कुल तीन मेट्रो स्टेशन हैं जिसमें छत्रपति नगर, जयप्रकाश नगर और उज्जवल नगर शामिल हैं. इन स्टेशनों की इंजीनियरिंग विचार प्रक्रिया, अवधारणा, डिजाइन और क्रियान्वयन किसी चुनौती से कम नहीं था. जब शुरुआत में इस परियोजना की परिकल्पना की गई थी तब हाईवे फ्लाईओवर और मेट्रो रेल का संरेखण वर्धा रोड पर एक ही मौजूदा हाईवे पर था, जिसमें माध्यिका पर प्रस्तावित वैकल्पिक स्थानों पर स्वतंत्र पियर (Independent Piers) थे. बाद में, इसकी समीक्षा की गई और डबल डेकर वायाडक्ट बनाने के लिए राजमार्ग फ्लाईओवर और मेट्रो रेल को साथ-साथ करने का निर्णय लिया गया

Latest articles

नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान

रतलाम। मप्र के रतलाम जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खजूरी...

पातरा बरखेड़ी में भक्ति का सैलाब: भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

भोपाल। राजधानी के पातरा बरखेड़ी क्षेत्र में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित तीन...

बच्ची को 400 किमी दूर फेंकने वाले भोपाल के दंपती गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के एक दंपती द्वारा ढाई साल की मासूम बच्ची को श्योपुर के...

अरेरा कॉलोनी में शराब दुकान के खिलाफ आर-पार की जंग: कांग्रेस के आंदोलन को मिला भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं का साथ

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में स्थित आर्य समाज मंदिर के पास...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...