8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरीपर ड्रोन बेचकर भारत को ठग रहा अमेरिका...'जवाहिरी किलर' पर चीन के...

रीपर ड्रोन बेचकर भारत को ठग रहा अमेरिका…’जवाहिरी किलर’ पर चीन के ग्‍लोबल टाइम्‍स ने उगला जहर

Published on

बीजिंग

भारत और अमेरिका के बीच 30 घातक रीपर ड्रोन खरीदने को लेकर डील अब अपने अंतिम चरण में है। खबरों के मुताबिक भारत 3 अरब डॉलर में तीनों ही सेनाओं के लिए ये 30 MQ-9B ड्रोन खरीदने जा रहा है। अमेरिका का यह अत्‍याधुनिक ड्रोन विमान लंबे समय तक हवा में रह सकता है और निगरानी से लेकर दुश्‍मन का शिकार तक करने का काम कर सकता है। कहा जाता है कि इसी ड्रोन के एक और संस्‍करण MQ-9 रीपर ड्रोन की मदद से ही अमेरिका ने अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी को काबुल में मार गिराया था। भारत के इस बेहद सफल ड्रोन के खरीदने की खबर पर चीन का सरकारी मीडिया लाल हो गया है और उसने तंज कसा है कि अमेरिका ठग रहा है।

ग्‍लोबल टाइम्‍स के पूर्व एडिटर हू शिजिन ट्वीट करके कहा, ‘3 अरब डॉलर (MQ-9B ड्रोन) जैसे कम से कम 300 ड्रोन खरीदने के लिए पर्याप्‍त होने चाहिए। अमेरिकी भारत को ठग रहे हैं, जैसे कि यह बेवकूफी से भरा पैसा हो।’ हू शिजिन के इस ट्वीट पर भारतीयों ने उन्‍हें करारा जवाब भी दे दिया। सुब्रमण्‍यन ने लिखा, ‘आपका यह ट्वीट ही बता रहा है कि हम एकदम सही फैसला ले रहे हैं।’ हू शिजिन जिस तरह के ड्रोन का इशारा कर रहे हैं, वह चीन में बने ड्रोन हैं जो दुनियाभर में जंग के मैदान में बेकार साबित हो रहे हैं।

जंग के मैदान में फेल साबित हो रहे हैं चीन के ड्रोन
पिछले साल ही हूती विद्रोहियों ने चीन में बने रेनबो CH-4B ड्रोन को अपने एयर डिफेंस सिस्‍टम से मार गिराया था। यही नहीं लीबिया की सेना ने भी चीन के सबसे शक्तिशाली ड्रोन में शामिल विंग लूंग 2 ड्रोन को मार गिराया था। दरअसल, चीन के ग्‍लोबल टाइम्‍स के मिर्ची लगने की वजह यह है कि इस ड्रोन की मदद से भारत हिमालयी क्षेत्र में चीन के अंदर तक आसानी से न केवल हमले कर पाएगा बल्कि सटीक हवाई हमले करने की ताकत को भी हासिल कर लेगा। यही नहीं चीन की नौसेना अब हिंद महासागर में तेजी से घुसपैठ कर रही है, ऐसे में भारत इस ड्रोन की मदद से ड्रैगन की पनडुब्बियों का न केवल पता लगा सकेगा बल्कि उनका शिकार भी कर सकेगा।

इस ड्रोन को खरीदने के भारत और अमेर‍िका की बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। MQ-9B ड्रोन विमान MQ-9 रीपर ड्रोन का ही एक संस्‍करण है जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने ही काबुल में घुसकर जवाहिरी की मिसाइल हमला करके हत्‍या कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच सरकार से सरकार के स्‍तर पर खरीद के लिए बातचीत चल रही है। इस ड्रोन को अमेरिका की दिग्‍गज कंपनी जनरल एटामिक्‍स बनाती है। कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ डॉक्‍टर विवेक लाल ने बताया कि दोनों ही पक्षों के बीच बातचीत अब आखिरी चरण में पहुंच गई है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...