19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से बातचीत में मदद का अमेरिकी दावा खोखला.... जहरीले बिलावल भुट्टो...

भारत से बातचीत में मदद का अमेरिकी दावा खोखला…. जहरीले बिलावल भुट्टो की खिसियाहट तो देखिए

Published on

इस्लामाबाद

भारत-पाकिस्तान संबंधों को सुधारने में अमेरिकी मदद पर बिलावल भुट्टो जरदारी ने नाराजगी का इजहार किया है। अपने अमेरिका दौरे को सफल बताने वाले बिलावल ने तंज कसा कि अमेरिका ने पब्लिक स्टेटमेंट को छोड़ भारत का कहीं भी जिक्र नहीं किया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो चाहते थे कि अमेरिका, भारत पर पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने का दबाव बनाए। इसे लेकर बिलावल ने बाइडेन प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली सीनेटरों से मुलाकात भी की थी। इस दौरान पाकिस्तान को अमेरिकी चंदे का रास्ता जरूर खुला, लेकिन भारत के साथ संबंधों पर कोई बात नहीं बन सकी।

अमेरिका पर क्यों गुस्साए बिलावल भुट्टो
पाकिस्तान के नौसिखिए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से भारत के साथ संबंधों को सुधारने में अमेरिकी मदद की पेशकश पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने अमेरिका के खिलाफ नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक बयानों के अलावा अमेरिका का जिक्र कहीं नहीं किया। भारत के साथ बातचीत में वॉशिंगटन की मध्यस्थता पर उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के साथ संबंधों पर बैठकों में कोई चर्चा नहीं हुई। इसका जिक्र सिर्फ सार्वजनिक बयान में ही आया है। बिलावल चाहते थे कि अमेरिका भारत को लेकर सख्त बयान जारी करे। यही कारण था कि उन्होंने भारत के खिलाफ अपने पद की गरिमा के खिलाफ निचले स्तर की बयानबाजी की थी।

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के साथ काम करेगा अमेरिका
19 दिसंबर को प्रेस ब्रीफिंग में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा था कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे अफगानिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों ने हाल ही में पाकिस्तान में हमले बढ़ाए हैं। अमेरिका ने तेजी से बढ़ रहे इस खतरे से निपटने के लिए इस्लामाबाद की मदद करने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि हमने अपने पाकिस्तानी दोस्तों के साथ साझेदारी की है, ताकि उन्हें इस चुनौती का सामना करने मे मदद मिल के। हम मदद को तैयार भी हैं, चाहें सामने खड़ी इस खतरे के को लेकर या फिर दूसरे मुद्दों पर भी। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संयुक्त राष्ट्र में हुए जुबानी जंग पर भी प्रतिक्रिया दी।

अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर क्या कहा
नेड प्राइस ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ी कड़वाहट पर दोनों देशों के साथ साझेदारी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि दोनों देशों के साथ हमारी साझेदारी है, हम भारत और पाकिस्तान के बीच वाक युद्ध नहीं देखना चाहते हैं। हम उनके बीच रचनात्मक बातचीत देखना चाहेंगे। अमेरिका दोनों के लिए एक भागीदार के रूप में सहायता करने के लिए तैयार है। अमेरिका ने भारत के खिलाफ कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। पाकिस्तान की चाहत कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका को बोलने के लिए मजबूर करना भी था। पर अमेरिका ने विवादों से दूरी बनाने में ही भलाई समझी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...