27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकबाड़ है अमेरिका का यूक्रेन को दिया पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कर देंगे...

कबाड़ है अमेरिका का यूक्रेन को दिया पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कर देंगे तबाह, पुतिन ने दी खुली चेतावनी

Published on

कीव/मॉस्को

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि अमेरिका का यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल सप्लाई करना उसे अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल करने से नहीं रोक सकता। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की बुधवार को अमेरिका पहुंचे थे। फरवरी में युद्ध की शुरुआत के बाद से यह उनका पहला विदेशी दौरा था। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने का वादा किया था। जंग में इस नए हथियार के शामिल होने से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कोई डर नहीं है। उन्होंने पैट्रियट को पुराना बताते हुए खारिज कर दिया।

पुतिन ने कहा कि रूस का मिसाइल सिस्टम इसे मार गिराने में सक्षम होगा। उन्होंने गुरुवार को कहा, ‘पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा।’ रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘सभी सशस्त्र संघर्ष बातचीत के माध्यम से खत्म होते हैं। इसका मतलब है कि यूक्रेन आखिरकार शांति के बदले क्षेत्र को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएगा।’ वह बोले, ‘जितनी जल्दी कीव यह समझ जाए, उतना अच्छा है।’

‘छद्म युद्ध लड़ रहा अमेरिका’
पत्रकारों से बातचीत में पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ जेलेंस्की की बैठक से इस तरह के कोई संकेत नहीं मिले कि यूक्रेन वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस के साथ एक छद्म युद्ध लड़ रहा है और ‘आखिरी यूक्रेनी’ तक इसे जारी रखने के लिए दृढ़ है। अपने अमेरिकी दौरे में वाइट हाउस में बाइडन के साथ बैठक के बाद जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

‘कभी नहीं झुकेगा यूक्रेन’
जेलेंस्की बोले कि उनका देश कभी भी रूसी आक्रमण के आगे नहीं झुकेगा और वाइट हाउस का लगातार समर्थन ही ‘जीत की कुंजी’ है। अमेरिकी सांसदों ने जेलेंस्की के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध के नतीजे भविष्य की वैश्विक व्यवस्था की दिशा तय करेंगे। अमेरिका में उन्होंने यह भविष्यवाणी की कि 2023 यूक्रेन युद्ध में एक ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होगा। पैट्रियट लंबी दूरी का एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है जिसे 1982 में पहली बार अमेरिकी सेना में शामिल किया गया था।

Latest articles

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...