5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिगिरफ्तारी की आशंका के बीच केजरीवाल ने बताया, कब तक जेल में...

गिरफ्तारी की आशंका के बीच केजरीवाल ने बताया, कब तक जेल में रहेंगे सिसोदिया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई शराब नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर पूछताछ कर रही है। इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को गिरफ्तार करने की आशंका जताई है। उन्होंने इसे गुजरात विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए बताया की सिसोदिया को केंद्र सरकार कब तक जेल में रखेगी जिससे वो गुजरात की यात्रा ना कर सकें। वहीं सिसोदिया ने भी सोमवार सुबह गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि गुजरात में बीजेपी हार रही है। पार्टी को हार का डर सता रहा है। यही वजह है कि मुझे सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘8 दिसंबर को गुजरात के नतीजे आयेंगे। ये लोग तब तक मनीष को जेल में रखेंगे। ताकि मनीष गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए ना जा पायें।’ इससे पहले रविवार को जब सिसोदिया को समन भेजा गया था तब भी आप नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। आज सीबीआई दफ्तर जाने से पहले खुद डिप्टी सीएम ने कहा था कि इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तार करने की है। सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि बीजेपी आप की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है। इसलिए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा ताकि वो गुजरात के कार्यक्रम में ना जा सकें।

सिसोदिया से जारी है पूछताछ
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से आबकारी नीति मामले में सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को पूछताछ शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि वह पूर्वाह्न सवा 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। उन्हें सीधे पहली मंजिल पर भ्रष्टाचार रोधी शाखा के कार्यालय ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनसे दिल्ली की आबकारी नीति, प्राथमिकी में आरोपी बनाए गए लोगों से उनके संबंधों और छापेमारी में बरामद दस्तावेजों के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव रेड्डी से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है। सिसोदिया इससे पहले सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय और महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट गए। उनके आवास के बाहर भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक एकत्रित हो गए और उनके सीबीआई कार्यालय पहुंचने तक उनके साथ मौजूद रहे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...