14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यभरे मंच पर अमित शाह ने तिमिलसाई को दे दी चेतावनी, अन्नामलाई...

भरे मंच पर अमित शाह ने तिमिलसाई को दे दी चेतावनी, अन्नामलाई के खिलाफ बयानबाजी बंद करें

Published on

चेन्नै:

लोकसभा चुनावों में बीजेपी के लिए दक्षिण में नए पोस्टर ब्वॉय बनकर उभरे के अन्नामलाई की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में की थी। तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष अन्नामलाई से 36 का आंकड़ा रखने वाली बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त अंदाज में फटकार लगाई है। शाह का कड़क अंदाज वीडियो में कैद हो गया है। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलिसाई बीजेपी के सीनियर नेताओं को हाथ जोड़कर नमस्ते कहते हुए आगे बढ़ती हैं,तभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वापस बुलाते हैं और फिर तमिलिसाई को सख्त लहजे में कुछ कहते है। ऐसा माना जा रहा है कि शाह ने अन्नामलाई के खिलाफ अनाश-शनाप टिप्पणी करने के लिए तमिलिसाई को फटकार लगाई है। तमिलिसाई लोकसभा चुनावों से पहले तेलंगाना के राज्यपाल का पद छाेड़कर चेन्नई दक्षिण से चुनाव लड़ी थीं।

तमिलिसाई बनाम अन्नामलाई
पूर्व में तमिलनाडु की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी तमिलिसाई सुंदरराजन चुनावों में बीजेपी की हार के बाद कहा था कि अगर बीजेपी ने AIADMK से हाथ मिला लिया होता तो पार्टी कई सीटें जीत सकती थी। उनकी इस टिप्पणी को अन्नामलाई की अगुवाई में लिए स्टेट यूनिट के फैसले के विरोध में माना गया था। मिलिसाई सुंदरराजन ने आपराधिक इतिहास वाले लोगों को पद दिए जाने का सवाल भी उठाया था। अन्नामलाई इस मुद्दे पर नहीं बोले थे, हालांकि यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था। अब अमित शाह ने खुले मंच पर मिलिसाई सुंदरराजन को कड़ी नसीहत दी है। इस वाकये को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

कब क्या हुआ?
एन चंद्रबाबू नायडू शपथ समारोह के इस वीडियो पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठे हुए हैं। उनके पीछे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हैं। तभी बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन वरिष्ठ नेताओं को हाथ जोड़कर नमस्कार करते हुए आगे बढ़ती हैं। तमिलिसाई आगे बढ़ जाती हैं, तो पीछे से शाह आवाज देकर बुलाते हैं। इसके बाद वह सख्त लहजे में कुछ कहते हैं। पास में बैठे नायडू सारा घटनाक्रम देखते रहते हैं। करीब 18 सेकेंड का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। बीजेपी को तमिलनाडु में कोई सीट नहीं मिली है लेकिन पार्टी ने अपने बूते पर 11.24 फीसदी वोट हसिल किए हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...