28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी पर दिए खरगे के बयान पर अमित शाह का पलटवार,...

पीएम मोदी पर दिए खरगे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, X पोस्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष को सुना दिया

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में दिए एक बयान पर खूब हो हल्ला हो रहा है। खरगे ने जसरोटा में चुनावी सभा के दौरान कहा कि मैं तब तक जीवित रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से नहीं हट जाते। इस दौरान उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। अब उनके इस बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि उन्होंने अनावश्यक रूप से पीएम मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामलों में घसीटा। शाह ने कहा कि यह दिखाता है कि कांग्रेस के लोगों में पीएम मोदी के मन में कितनी नफरत है।

शाह पर खरगे का निशाना
गृह मंत्री अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने अपने भाषण में पूरी तरह से अरुचिकर और अपमानजनक होने में खुद को, अपने नेताओं और अपनी पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अनावश्यक रूप से पीएम मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामलों में घसीटते हुए कहा कि पीएम मोदी को सत्ता से हटाने के बाद ही वह मरेंगे।

शाह ने आगे कहा कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस के लोगों में पीएम मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है, कि वे लगातार उनके बारे में सोच रहे हैं। जहां तक खड़गे जी के स्वास्थ्य की बात है, मोदी जी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे लंबा और स्वस्थ जीवन जीएं। वह कई वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण को देखने के लिए जीवित रहें।

खरगे ने चुनावी सभा में क्या कहा था?
मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था किहम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। हम कोशिश करेंगे कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 वापस आ जाए। उन्होंने आगे कहा कि मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जीवित रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से नहीं हट जाते।

खरगे के बिगडे़ स्वास्थ्य पर पीएम मोदी ने पूछा हाल
खरगे की मंच में बोलते वक्त अचानक बिगड़ी तबीयत पर पीएम मोदी ने हाल जाना था। मोदी ने फोन कर खरगे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। खरगे कल बोलते-बोलते अचानक मंच पर खड़े लड़खड़ाने लगे थे। हालांकि उस वक्त, वहां मौजूद बाकी कांग्रेस नेताओं ने उन्हें संभाला और पीने को पानी दिया। कुछ ने वहां हवा कर उन्हें राहत देने की कोशिश की।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...