6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअमोल पालेकर ने सरकार को जमकर कोसा, 'कश्‍मीर फाइल्‍स' और 'केरल स्‍टोरी'...

अमोल पालेकर ने सरकार को जमकर कोसा, ‘कश्‍मीर फाइल्‍स’ और ‘केरल स्‍टोरी’ को बताया प्रोपेगेंडा फिल्‍म

Published on

दिग्‍गज एक्‍टर अमोल पालेकर ने ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ और ‘द केरल स्‍टोरी’ जैसी फिल्‍मों को राज्‍यों में टैक्‍स फ्री किए जाने पर गुस्‍सा जाहिर किया है। ‘छोटी सी बात’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्‍मों के सदाबहार एक्‍टर अमोल पालेकर कोल्‍हापुर में साहू महाराज की जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे थे। एक्‍टर ने इस दौरान सरकार और राजनीति को भी जमकर कोसा। उन्‍होंने कहा कि पहले गुंडे-बदमाश आम जनता का शोषण करते थे, लेकिन अब सरकारें और राजनेता नकाबपोश भीड़ को समर्थन देती हैं। अमोल पालेकर ने सीधे शब्‍दों में ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ और ‘द केरल स्‍टोरी’ को ‘प्रोपेगेंडा फिल्‍म’ करार दिया।

सामाजिक सलोखा परिषद के इस आयोजन में Amol Palekar ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में देश में अल्पसंख्यकों को खूब डराया गया है। एक्‍टर ने इस बात पर गुस्सा जताया कि ट्रोल आर्मी खुद से अलग विचार रखने वाले लोगों को परेशान कर रही है। ‘The Kashmir Files’ और ‘The Kerala Story’ जैसी ‘प्रोपेगेंडा’ वाली फिल्मों को आज भारत में टैक्स फ्री कर दिया गया है। समाज सुधारक साहू महाराज को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यदि वो आज जीवित होते तो बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खड़े लोगों को जल्द न्याय मिलता। बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

‘फर्जी’ में शाहिद कपूर के साथ अमोल पालेकर
अमोल पालेकर ने अपने भाषण में कहा कि साहू महाराज ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को दंडित किया और वह रूढ़िवादी विचारधारा के खिलाफ थे।

पहले भी बेबाक बयान देकर चर्चा में रहे हैं अमोल पालेकर
अमोल पालेकर की उम्र 78 साल है और वह अपनी बेबाकी के कारण पहले भी चर्चा में आ चुके हैं। फरवरी 2019 में, उन्होंने मुंबई में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में दो सीनियर आर्टिस्‍ट्स की प्रदर्शनी को कथित तौर पर रद्द करने पर सवाल उठाए थे। बाद में इस पर खूब हंगामा हुआ था। अभी एक महीने पहले ही उन्होंने राजनेताओं और नेताओं के भाषण पर सेंसरशिप की बात की। अमोल पालेकर ने कहा कि जब फिल्मों में इस तरह के सीन दिखाए जाते हैं तो उसे सेंसर किया जाता है, तो फिर असल जिंदगी में नेताओं के भाषण पर भी सेंसरश‍िप होनी चाहिए।

अमोल पालेकर ने सेंसर बोर्ड की नीतियों पर उठाए थे सवाल
अमोल पालेकर बीते दिनों ओटीटी पर शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ वेब सीरीज में नजर आए। अप्रैल 2017 में उन्होंने सेंसर बोर्ड की नीतियों पर भी सवाल उठाए थे और सिनेमैटोग्राफ एक्‍ट में सुधार की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अमोल पालेकर वर्कफ्रंट पर भी खासे एक्‍ट‍िव हैं। उन्‍हें हमने बीते दिनों ओटीटी पर ही मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर के साथ ‘गुलमोहर’ फिल्‍म में भी देखा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...