12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऔर निचले स्तर पर उतरीं मालदीव की मोदी विरोधी पूर्व मंत्री, अब...

और निचले स्तर पर उतरीं मालदीव की मोदी विरोधी पूर्व मंत्री, अब अशोक चक्र पर ओछी हरकत

Published on

नई दिल्ली,

मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के मंत्रियों का भारत विरोधी रुख कोई नई बात नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के बाद निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने एक बार फिर भारत को लेकर विवादित हरकत की है. मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री (निलंबित) शिउना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें कथित तौर पर वो भारतीय तिरंगे का अपमान करती दिखी थीं. इससे सोशल मीडिया पर भारतीयों ने भारी गुस्सा दिखाया जिसके बाद अब शिउना को माफी मांगनी पड़ी है.

शिउना ने जो पोस्ट किया था, उसमें मालदीव की विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का कैंपेन पोस्टर दिख रहा था. पोस्टर में पार्टी के लोगो की जगह तिरंगे का अशोक चक्र लगा था. इसी महीने होने वाले संसदीय चुनाव से पहले अशोक चक्र लगे इस पोस्टर को शेयर कर शिउना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया.

पोस्टर शेयर करते हुए शिउना ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा और राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया.उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘MDP एक बड़ी हार की तरफ बढ़ रहा है. मालदीव के लोग उनके साथ हारना नहीं चाहते.’ शिउना के विवादित पोस्ट के बाद उनका एक्स अकाउंट डिलीट कर दिया गया है.

पोस्टर देख भड़के भारतीय
पोस्टर पर भारत के सोशल मीडिया यूजर्स ने भारी आपत्ति जताई थी और राष्ट्रपति मुइज्जू से मांग की कि वो शिउना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. इस देखते हुए शिउना को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी और एक माफीनामा भी जारी करना पड़ा.

एक्स पर माफीनामा में मालदीव की निलंबित मंत्री ने कहा, ‘मैं अपनी हालिया पोस्ट के कंटेट के कारण हुए किसी भी भ्रम या अपराध के लिए ईमानदारी से माफी मांगती हूं. मुझे बताया गया है कि मालदीव की विपक्षी पार्टी एमडीपी को लेकर मैंने जो तस्वीर इस्तेमाल की है, वो भारतीय ध्वज से मिलती जुलती है. मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ और इसके कारण हुई किसी भी गलतफहमी के लिए मुझे खेद है.’

पीएम मोदी पर टिप्पणी के लिए मंत्री पद से निलंबित हैं शिउना
यह दूसरी बार है जब शिउना ने भारत को लेकर कोई विवादित पोस्ट की हो. इससे पहले इसी साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरों पर शिउना समेत मालदीव के कुछ अधिकारियों ने आपत्तिजनक ट्वीट किया था.

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की थी. पीएम मोदी की पोस्ट पर शिउना ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. हालांकि, जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने पोस्ट डिलीट की और बाद में मुइज्जू सरकार ने उन्हें पद से निलंबित कर दिया था.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...