20 C
London
Monday, May 25, 2026
HomeभोपालMP के सिंगरौली में आंगनवाड़ी घोटाला, गिलास-चम्मच और थाली की रेटलिस्ट देख...

MP के सिंगरौली में आंगनवाड़ी घोटाला, गिलास-चम्मच और थाली की रेटलिस्ट देख चौंक जाएंगे, हैरान कर रहा छत्तीसगढ़ कनेक्शन

Published on

सिंगरौली

कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आंगनवाड़ी के लिए बर्तन खरीदने में एक बड़ा घोटाला सामने आया था। अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बाजार से कई गुना ज्यादा कीमत पर बर्तन खरीदे। इससे सरकारी पैसे का भारी नुकसान हुआ। विधानसभा सत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस घोटाले और इस पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने यह सवाल उठाया था।

छत्तीसगढ़ की कंपनी से खरीदे बर्तन
जांच में पता चला कि अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की एक कंपनी से ऊंचे दामों पर बर्तन खरीदे। इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और जांच जारी है। उस समय कोई भी खुलकर जवाब देने को तैयार नहीं था। अब विधानसभा सत्र के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस घोटाले और उस पर हुई कार्रवाई का खुलासा किया है।

विधायक ने सदन में पूछा सवाल
कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सवाल के जवाब में अधिकारियों की गड़बड़ियों से जुड़ी जानकारी सामने आई। महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक ने एक रेट लिस्ट पेश की। इस लिस्ट में सिंगरौली के अधिकारियों द्वारा की गई खरीद का खुलासा हुआ।

सिर्फ थालियों पर खर्च हुए करोड़ों रुपए
लिस्ट के अनुसार, स्टील की थाली 610 रुपए, स्टील ग्लास 162 रुपए, स्टील चम्मच 38 रुपए, स्टील करछुल 355 रुपए, स्टील कंटेनर 993 रुपए, स्टील जग 247 रुपए और स्टील बाल्टी 1,000 रुपए प्रति नग के हिसाब से खरीदी गई। सिर्फ थालियों पर 2.83 करोड़ रुपए, बाल्टियों पर 31 लाख रुपए, गिलासों पर 74 लाख रुपए, चम्मचों पर 17 लाख रुपए और कंटेनरों पर 61 लाख रुपए खर्च किए गए।

छत्तीसगढ़ के कोरिया से खरीदे गए बर्तन
एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। आंगनवाड़ियों के लिए बर्तन न तो सिंगरौली, न भोपाल और न ही आसपास के किसी जिले से खरीदे गए। बल्कि छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से खरीदे गए। अधिकारियों ने खुले बाजार से उचित कीमत पर खरीदारी करने के बजाय गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के जरिए कई गुना अधिक दामों पर यह सौदा किया।

अब हो रही मामले की जांच
इस मामले की जांच के लिए रीवा संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। गड़बड़ियों में शामिल जिला कार्यक्रम अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा, सामग्री आपूर्ति की प्रक्रिया जारी है, लेकिन भुगतान को फिलहाल रोक दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि घोटाले की पूरी जांच हो सके।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...