9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस, नाइजीरियन महिला संक्रमित; देश में...

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस, नाइजीरियन महिला संक्रमित; देश में अब तक 13 मामले

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस मिला है. राजधानी में नाइजीरिया की एक महिला संक्रमित पाई गई है. महिला को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब तक देश में मंकीपॉक्स के 13 केस मिल चुके हैं. इसके अलावा एक और संदिग्ध मरीज को दिल्ली सरकार के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

WHO के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से 14 सितंबर तक दुनियाभर के 103 देशों में मंकीपॉक्स के मामले मिल चुके हैं. इतना ही नहीं अब तक 59,147 केस मिल चुके हैं. वहीं, इससे अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है.

यूके में मंकीपॉक्स का नया स्ट्रेन मिला
ब्रिटेन में हाल ही में मंकीपॉक्स का नया स्ट्रेन मिला है. ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दक्षिण अफ्रीका से आया एक शख्स मंकीपॉक्स संक्रमित मिला है. जीनोम सीक्वेंसिंग में पता चला है कि व्यक्ति में मंकीपॉक्स का मौजूदा वेरिएंट नहीं पाया गया है. इसके बाद मरीज को रॉयल लिवरपूल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...