8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलरिंकू की एक और फिनिशिंग पारी, दे चौके-छक्के, चार विकेट गिरने के...

रिंकू की एक और फिनिशिंग पारी, दे चौके-छक्के, चार विकेट गिरने के बाद फिनिश किया मैच

Published on

लखनऊ

जिस मैच में रिंकू सिंह खेल रहे हो, उसमें चौके छक्के की बरसात न हो भला ये कैसे संभव है। यूपी टी-20 लीग में बीती रात मेरठ मेवरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स की टक्कर थी। रिंकू सिंह ने ऐसे वक्त में मैदान पर एंट्री मारी जब उनकी टीम मुश्किल में थी। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हुए सिर्फ 54 रन पर टॉप ऑर्डर डग आउट लौट चुका था। जीत मुश्किल लग रही थी, लेकिन जहां रिंकू सिंह खड़े हो जाते हैं, वहां असंभव भी संभव लगने लगता है।

35 गेंदों की पारी से दिलाई जीत
बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने लगातार दूसरे मैच में नाबाद लौटते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने हालात के मुताबिक संभलकर बल्लेबाजी की। क्रीज पर वक्त गुजारा। 35 गेंद खेलकर नाबाद 48 रन बनाए। 137.14 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए चार चौके और एक छक्का मारा। रिंकू सिंह ने एकबार फिर साबित कर दिया कि उन्हें गियर शिफ्ट करना आता है। वह छह गेंदों में लगातार छह छक्के मारने की काबिलियत रखते हैं तो विपरित हालातों में सिंगल-डबल लेकर गेम चलाना भी जानते हैं। एक अच्छे फिनिशर से यही तो उम्मीद होती है।

तीन ओवर पहले जीत लिया मैच
मेरठ मेवरिक्स की यह लगातार दूसरी जीत थी। इस मुश्किल लक्ष्य को पाने में रिंकू सिंह का उवेश अहमद ने बखूबी साथ निभाया।। उवेश ने भी नाबाद 48 रन बनाए, लेकिन इसके लिए रिंकू सिंह एक गेंद कम खेली। 34 गेंदों पर उन्होंने दो छक्के और तीन चौके मारे। पांचवें विकेट के लिए दोनों के बीच 100 रन की शानदार साझेदारी हुई, जिससे मेरठ मेवरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 17.4 ओवर में हरा दिया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...