12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयएंटीबायोटिक दवा भी धीरे-धीरे हो रही बेअसर, ICMR की इस रिपोर्ट ने...

एंटीबायोटिक दवा भी धीरे-धीरे हो रही बेअसर, ICMR की इस रिपोर्ट ने किया अलर्ट

Published on

मुंबई/ नई दिल्ली

निमोनिया और सेप्सिस जैसी बीमरियों के लिए जी जाने वाली कार्बापेनम नामक एंटीबायोटिक अब बेअसर हो रही है। देश के अधिकांश बीमार रोगियों को इस दवा से अब कोई लाभ नहीं हो सकता। यह कहानी सिर्फ इसी एंटीबॉयोटिक की नहीं है। ICMR की नई रिपोर्ट में यह निकलकर सामने आया है कि एंटीबायोटिक दवा अब धीरे-धीरे बेअसर साबित हो रही है। शुक्रवार को जारी अध्ययन में पाया गया कि एंटीमाइक्रोबियल दवाओं का दुरुपयोग, चाहे वे एंटीबायोटिक्स हों, एंटीवायरल हों या एंटिफंगल हों, ने इन दवाओं के प्रति प्रतिरोध पैदा कर दिया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 के बीच देश भर के 21 अस्पतालों से डेटा एकत्र किया है। जिसमें मुंबई के सायन में बीएमसी की ओर से संचालित एलटीएमजी अस्पताल और महिम में हिंदुजा अस्पताल शामिल हैं। अस्पताल में होने वाले संक्रमणों का विश्लेषण करने के लिए आईसीयू रोगियों से लगभग 1 लाख कल्चर आइसोलेट्स का अध्ययन किया गया, जिसमें 1,747 पेथोजन पाए गए, जिनमें सबसे आम बैक्टीरिया ईकोली था, उसके बाद एक अन्य बैक्टीरिया क्लेबसिएला निमोनिया था।

आईसीएमआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में दवा प्रतिरोधी ई-कोली संक्रमण वाले 10 में से 8 मरीज कार्बापेनम से ठीक हो गए थे, लेकिन 2022 में केवल 6 मरीज ही ठीक हो पाए। बैक्टीरिया क्लेबसिएला निमोनिया के दवा प्रतिरोधी अवतार के कारण होने वाले संक्रमणों के साथ यह और भी बुरा है। 10 में से 6 मरीजों को यह दवा मददगार लगी थी, लेकिन 2022 में केवल 4 मरीजों को ही इससे मदद मिल सकी। अध्ययन के मुख्य लेखकों में से एक, आईसीएमआर की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कामिनी वालिया ने कहा, ‘भले ही पश्चिम में विकसित ई-कोली के लिए नई एंटीबायोटिक्स अभी भारत में आती हैं, लेकिन वे कुछ दवा प्रतिरोधी भारतीय ई-कोली स्ट्रेंस के खिलाफ काम नहीं कर सकती हैं।’

डॉ. वालिया ने कहा कि 2022 की रिपोर्ट में भारत में व्यापक एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के बीच कुछ उत्साहजनक रिजल्ट भी हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह कहते हुए खुशी हो रही है कि पिछले 5 से 6 वर्षों में प्रमुख सुपरबग के प्रतिरोध पैटर्न नहीं बदले हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि हम कोई गिरावट नहीं देख रहे हैं। दूसरा, वैज्ञानिकों ने सभी सुपरबग्स में प्रतिरोध के एक आणविक तंत्र की खोज की। डॉ. वालिया ने कहा, ‘हमने पाया कि एनडीएम अक्सर मल्टी ड्रग प्रतिरोधी स्यूडोमोनास के आइसोलेट्स में देखा जाता है। यह एक अनोखी घटना है जो केवल भारत में देखी जाती है और यह एंटीबायोटिक डेवलपर्स को भारतीय जरूरतों के अनुरूप नई दवाएं बनाने में मदद कर सकती है।’

डॉक्टरों का कहना है कि व्यापक-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध उपयोग और नुस्खा सबसे बड़ा गुनहगार है। डॉ. वालिया ने कहा, ‘यहां तक कि डायरिया के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामान्य दवाएं जैसे नॉरफ्लॉक्स या ओफ्लॉक्स भी उतनी प्रभावी नहीं हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वास्तव में, अगर हम एक नई दवा पेश करते हैं, और उसका उपयोग उसी तरह करते हैं जैसे कार्बापेनम का उपयोग करते थे, तो वह जल्द ही अपनी क्षमता खो देगी।’ पश्चिम में, 10% और 20% के बीच प्रतिरोध स्तर को चिंताजनक माना जाता है, लेकिन भारत में डॉक्टर 60% प्रतिरोध की रिपोर्ट होने पर भी दवा लिख देते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को पर्चे को और अधिक गंभीरता से लेना चाहिए।

एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि बेहतर संक्रमण-नियंत्रण तंत्र के बिना कभी भी एंटीमाइक्रोबिल रेसिस्टेंस में सुधार नहीं होगा। अस्पतालों में यह सवाल करने के लिए जांच की व्यवस्था होनी चाहिए कि कोई विशेष डॉक्टर किसी मरीज को व्यापक-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक क्यों लिखता है। डॉ. वालिया ने कहा कि ध्यान संकीर्ण-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग पर होना चाहिए। हालांकि, आईसीएमआर रिपोर्ट से जुड़े नहीं एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि कई बार, अस्पताल में खराब या अपर्याप्त संक्रमण-नियंत्रण उपायों के कारण व्यापक-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक्स निर्धारित किए जाते हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...