8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलरमीज राजा की वर्ल्ड कप छोड़ने की धमकी का अनुराग ठाकुर ने...

रमीज राजा की वर्ल्ड कप छोड़ने की धमकी का अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब!

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद अब वनडे वर्ल्ड कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों जुबानी जंग चल रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने बीते दिनों वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत ना आने की धमकी दी थी, अब इस पर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया है.

समाचार एजेंसी एएनआई को अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ी शक्ति है. रमीज राजा के वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम के भारत आने से बायकॉट देने की धमकी पर खेल मंत्री बोले कि आप सही वक्त का इंतजार कीजिए, भारत क्रिकेट में विश्व शक्ति है और कोई भी उसे नज़रअंदाज नहीं कर सकता है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने हाल ही में बयान दिया था, जिसके बाद काफी बहस छिड़ी थी. रमीज राजा ने कहा था कि अगर भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है, तो पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएगी. इतना ही नहीं, रमीज राजा ने यहां तक कहा था कि अगर पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी तो फिर वर्ल्ड कप कौन देखेगा.

BCCI और PCB आमने-सामने
बता दें कि आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक, साल 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में होना है. लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कुछ वक्त पहले बयान दिया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी, क्योंकि वहां पर सुरक्षा की काफी दिक्कतें हैं. इसी के बाद बीसीसीआई और पीसीबी के बीच जुबानी जंग शुरू हुई थी.

रमीज राजा ने पहले भी यह बयान दिया था कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं आती है तो वह एशिया कप और वर्ल्ड कप का बहिष्कार करेंगे. पीसीबी ने इस मसले को आईसीसी के सामने भी उठाया था. हालांकि बीसीसीआई की वर्ल्ड क्रिकेट में जैसी ताकत है और सुरक्षा का जो तर्क है उसके आगे पीसीबी का जीतना मुश्किल है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...