16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यदो मीडिया चैनलों पर भड़के आरिफ मोहम्मद खान, नाम लेकर कहा-गेट आउट

दो मीडिया चैनलों पर भड़के आरिफ मोहम्मद खान, नाम लेकर कहा-गेट आउट

Published on

कोच्ची

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मीडिया के एक तबके पर गुस्सा जाहिर किया है। आज कोच्ची में प्रेस कांफ्रेंस से पहले उन्होंने दो मीडिया चैनल्स का नाम लेकर कहा कि मैं आपसे बात नहीं करना चाहता। इसके बाद उन्होंने इन दोनों चैनलों के प्रतिनिधियों को कह दिया कि आप यहां से बाहर निकल जाइए। आरिफ खान ने कैराली टीवी और मीडिया वन टीवी चैनल के प्रतिनिधियों से कहा कि आप लोग मेरे खिलाफ कैंपेन चलाते हैं। इसलिए मैं आपसे बात नहीं करूंगा।

नहीं करूंगा बात
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कोच्ची में मीडिया से बात करने वाले थे। इस दौरान तमाम मीडिया चैनल्स के प्रतिनिधि वहां पर माइक लगाए खड़े थे। इसी दौरान आरिफ खान ने कहा मैं उन लोगों से बात नहीं करूंगा, जो खुद को मीडिया कहते हैं, लेकिन हकीकत में किसी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर यहां पर ऐसा कोई है तो मेरा विनम्र अनुरोध है कि वह यहां से चला जाए। आरिफ खान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यहां पर कैराली टीवी या मीडिया वन टीवी चैनल से कोई नहीं होगा। अगर कोई है, मैं उनसे कहूंगा कि यहां से तुरंत चला जाए।

शाहबानो का लिया नाम
इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से पूछना शुरू किया कि क्या कोई कैराली या मीडिया वन से है। इस पर एक मीडियाकर्मी ने हां में जवाब दिया। यह सुनते ही आरिफ खान भड़क उठे। उन्होंने उस मीडियाकर्मी से तत्काल वहां से निकल जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आप लोग मुझसे शाहबानो केस का बदला ले रहे हैं। आप लोग मेरे खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं। इसलिए मैं आप लोगों से कोई भी बात नहीं करूंगा।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...