3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअर्शदीप सिंह नहीं बादशाह कहिए... कोलकाता में बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम,...

अर्शदीप सिंह नहीं बादशाह कहिए… कोलकाता में बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, चहल को छोड़ दिया पीछे

Published on

कोलकाता

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज तर्रार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ईडन गार्डन्स में इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने युजवेंद्र चहल को पिछाड़कर यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

ऐसे में इंग्लैंड की पारी का पहला ओवर डालने अर्शदीप सिंह आए थे। उन्होंने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर ही फिल साल्ट को आउट कर दिया था। इसी के साथ वह भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। उनके नाम अब 61 मैचों में 97 विकेट हैं। सिंह से पहले युजवेंद्र चहल के नाम यह बड़ा रिकॉर्ड था। उन्होंने अब तक 96 विकेट टी20आई में लिए हैं।

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
अर्शदीप सिंह- 97 विकेट, 61 मैच
युजवेंद्र चहल- 96 विकेट, 80 मैच
भुवनेश्वर कुमार- 90 विकेट, 87 मैच
जसप्रीत बुमराह- 89 विकेट, 70 मैच
हार्दिक पंड्या- 89 विकेट, 110 मैच

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी किया गया है अर्शदीप सिंह को सिलेक्ट
25 साल के अर्शदीप सिंह अब तक भारतीय टीम के लिए टी20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने टेस्ट में तो भारत के लिए डेब्यू भी नहीं किया जबकि वनडे में उन्हें काफी कम खेलने का मौका मिला है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने सिलेक्ट किया है। उनको मोहम्मद सिराज के ऊपर जगह दी गई है। अर्शदीप ने भारत के लिए 2022 में वनडे में डेब्यू किया था। जब से अब तक अर्शदीप सिंह ने 8 एकदिवसीय मैच भारत के लिए खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 विकेट लिए हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...