9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, अरविंदर सिंह लवली को सौंपी दिल्ली की...

कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, अरविंदर सिंह लवली को सौंपी दिल्ली की कमान

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने राजधानी में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया. अभी अनिल चौधरी के पास ये जिम्मेदारी थी. लवली तत्काल प्रभाव से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष होंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी निर्वतमान अध्यक्ष अनिल चौधरी के योगदान की सराहना करती है.

अरविंदर सिंह लवली का जन्म 11 दिसंबर 1968 को हुआ. लवली 1998 में पहली बार दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा से विधायक चुने गए. वे 2003, 2008 और 2013 में भी विधायक रहे. दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में लवली मंत्री भी रहे हैं. वे 2013 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं. लवली ने अपनी राजनीति की शुरुआत यूथ कांग्रेस से 1990 के दशक में की थी वे 1992 से 1996 तक NSUI के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे. लवली शिक्षा मंत्री, शहरी विकास और राजस्व मंत्री और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर भी रहे.

यूपी में भी बदले गए अध्यक्ष
कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. पार्टी अलाकमान अलग अलग राज्यों के नेताओं के साथ बैठक भी कर रहा है. इसी क्रम में संगठन में बदलाव किए जा रहे हैं. हाल ही में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अजय राय को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इससे पहले खड़गे ने CWC के सदस्यों के नाम का ऐलान किया था.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...