15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिओम बिरला ने स्पीकर बनते ही रख दिया कांग्रेस की दुखती रग...

ओम बिरला ने स्पीकर बनते ही रख दिया कांग्रेस की दुखती रग पर हाथ.. जमकर हुई नारेबाजी, जानें क्या कह दिया ऐसा..

Published on

नई दिल्ली:

ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष यानी स्पीकर चुने गए है। आज सुबह ध्वनि मत से उनका चुनाव हुआ जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें आसंदी तक पहुंचाकर उनका अभिवादन किया।

स्वागत भाषण में पीएम मोदी ने जहां उनकी जमकर तारीफ की तो वही नेता विपक्ष और सांसद राहुल गाँधी ने उनसे मदद की अपील करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें इस बार सदन में बोलने दिया जाएगा। सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित की। बहरहाल इस औपचारिकता के बाद स्पीकर ओम बिरला अपने पुराने रंग में नजर आएं। उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती इंदिरा सरकार पर निशाना साधा और आपातकाल का जिक्र किया।

लोकसभा स्पीकर ने कहा, “तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया और बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान पर हमला किया। भारत को पूरी दुनिया में लोकतंत्र की जननी के तौर पर जाना जाता है। भारत में हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और बहस का समर्थन किया गया है। लोकतांत्रिक मूल्यों की सदैव रक्षा की गई है, उन्हें सदैव प्रोत्साहित किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसे भारत पर इंदिरा गांधी ने तानाशाही थोपी थी। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला गया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटा गया। इमरजेंसी के दौरान भारत के नागरिकों के अधिकार नष्ट कर दिए गए। नागरिकों से उनकी आजादी छीन ली गई। ये वो दौर था जब विपक्ष के नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, पूरे देश को जेलखाना बना दिया गया था।”

बस फिर क्या था। स्पीकर के इन्ही बयानों के बाद कांग्रेस सदस्यों ने सदन में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर समेत सत्ता पक्ष के नेताओं ने इमरजेंसी को लेकर 2 मिनट का मौन रखा, लेकिन विपक्ष की नारेबाजी जारी है। फिलहाल लोकसभा को गुरुवार (27 जून) तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...