6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यअयोध्या में सपा के जीतते ही अखिलेश यादव के हाथों में 'रामलला',...

अयोध्या में सपा के जीतते ही अखिलेश यादव के हाथों में ‘रामलला’, बालयोगी संत रामदास ने दिया ये उपहार

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद अखिलेश यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अखिलेश यादव का लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जीत के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे सपा अध्यक्ष से मिलने अयोध्या से बालयोगी संत रामदास भी पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव को रामनवमी दुपट्टा पहनाया। इसके बाद रामलला की फोटो फ्रेम तस्वीर भी भेंट की। अखिलेश यादव राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद से अब तक रामलला का दर्शन करने नहीं जा पाए हैं। उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने भाजपा का कार्यक्रम बताते हुए निमंत्रण ठुकरा दिया।

हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में फैजाबाद-अयोध्या लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को सफलता मिली है। सपा उम्मीदवार ने इस सीट पर जीत दर्ज कर हर किसी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर लगातार अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत के चर्चे हो रहे हैं। इस बीच संत रामदास का लखनऊ आना और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को रामलला की तस्वीर भेंट करना चर्चा का विषय बन गया है।

सपा कार्यालय में जोरदार स्वागत
लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ऐतिहासिक जीत पर जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच अपने नेता का अभिनंदन किया। संत रामदास के अलावा कर्नाटक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एन. मंजप्पा, केरल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साजी थॉमस पोथन और केरल जनता दल (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय सचिव आरएस प्रभात ने भी उनका अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिवादन किया। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल एडवोकेट ने संविधान की उद्देश्य पट्टिका भेंट की।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 37 सांसदों की जीत से उत्साहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं, विधायकों एवं नवनिर्वाचित संसद सदस्यों और बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को बधाई दी। सपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि पार्टी अध्यक्ष की भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पार्टी का विस्तार और भविष्य सुरक्षित हाथों में होने की बात कही।

अखिलेश ने जताया आभार
अखिलेश यादव ने इस मौके पर लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी जनता का आभार जताया। उन्होंने लोकसभा चुनावों में जीत के लिए कार्यकर्ताओं के परिश्रम की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। अखिलेश ने कहा कि जनता की आशा के अनुरूप परिणाम आया। साथ ही, उन्होंने भाजपा पर अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ प्रत्याशियों को हराने का आरोप लगाया। सपा अध्यक्ष ने अयोध्या से समाजवादी पार्टी की जीत का विशेष उल्लेख किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विचारधारा और संविधान की जीत हुई है।

अखिलेश ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। इस चुनाव में भाजपा की नफरती और नकारात्मक राजनीति को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। सकारात्मक राजनीति को विजयश्री दिलाई। जनता ने भाजपा की समाज को बांटने की कोशिशों को असफल कर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...