15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीतिसांसदी लौटते ही राहुल गांधी ने नाम के आगे से हटाई 'अयोग्य'...

सांसदी लौटते ही राहुल गांधी ने नाम के आगे से हटाई ‘अयोग्य’ वाली पट्टी, संसद पहुंचे

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी करके उनकी संसद सदस्यता बहाल कर दी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तमाम विपक्षी नेता राहुल की सदस्यता बहाल करने की मांग कर रहे थे। संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर से अपनी ट्विटर बायो चेंज कर दी है।

सांसदी जाने पर बदल ली थी ट्विटर बायो
राहुल गांधी ने अपनी ट्विटर बायो में एक बार फिर से ‘एमपी’ यानी सांसद लिख लिया है। बता दें कि सूरत कोर्ट ने जब उन्हें मानहानि मामले में सजा सुनाई थी, तो लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी करके उनकी संसद सदस्यता को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगी थी। इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी ट्विटर बायो में लिखा ‘डिस्क्वालिफाइड सांसद’।

ट्विटर पर फिर बदली बायो
लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी करके राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी है। सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी की ट्विटर बायो भी बदल गई। ट्विटर पर उन्हें फिर से ‘सांसद’ लिख लिया है।

संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता बहाल होने के बाद संसद भवन पहुंचे हैं। वे लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। संसद भवन पहुंचने पर विपक्ष के सांसदों ने उनका स्वागत किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...