13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा एशिया कप, श्रीलंका को...

31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा एशिया कप, श्रीलंका को 9 तो PAK को मिली 4 मैचों की मेजबानी

Published on

नई दिल्ली,

इसी साल अगस्त-सितंबर में होने वाले एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार (15 जून) को ही यह जानकारी दी. इसके तहत मेजबान पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इस बार एशिया कप हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा.

इसके तहत सिर्फ 4 ही मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे. बाकी मुकाबले श्रीलंका में होंगे. इस तरह यह मेजबान पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है. जबकि श्रीलंका की बल्ले-बल्ले हो गई है. बता दें कि शेड्यूल के मुताबिक, इस बार एशिया कप का आगाज 31 अगस्त को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा.

एशिया कप में 6 टीमों के बीच होंगे 13 मैच
इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमों के बीच 13 मैच खेले जाएंगे. इसमें फाइनल भी शामिल है, जो संभवतः श्रीलंका में ही खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान सिर्फ 4 मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे. सभी 6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सीईओ ज्योफ एलार्डिस और चेयरमैन ग्रेग बार्कले जब पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी से मिलने कराची गए तो फैसला किया गया था कि पाकिस्तान विश्व कप में जाने के लिए कोई शर्त नहीं रखेगा. एशिया कप के लिए यह ‘हाइब्रिड मॉडल’ सबसे व्यावहारिक नजर आता है क्योंकि इसके कारण पाकिस्तान के बिना किसी शर्त के वनडे विश्व कप के लिए भारत जाने का रास्ता साफ हो गया है. वनडे विश्व कप का कार्यक्रम अगले हफ्ते की शुरुआत में जारी करने की उम्मीद है.

भारत के ग्रुप में पाकिस्तान और नेपाल
वनडे फॉर्मेट में इस बार एशिया कप खेला जाएगा और इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल भाग लेने जा रहे हैं. भारत, नेपाल और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं. वहीं श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में रहेंगी. दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर4 में पहुंचेगी.

फिर सुपर-4 में राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल 6 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच ही खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस तरह एशिया कप 2023 में फाइनल समेत कुल 13 मैच खेले जाएंगे.

एशिया कप में रहा टीम इंडिया का दबदबा
एशिया कप में हमेशा ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है. अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है. जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) चैम्पियन रही है. पाकिस्तान दो ही बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम कर सकी.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...