15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयजल्द होगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग की तैयारी...

जल्द होगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

Published on

नई दिल्ली

चुनाव आयोग इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों का जल्द ही ऐलान कर सकता है। नवंबर महीने में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग काफी समय से इसकी तैयारी में जुटा है। माना जा रहा है कि 9 अक्टूबर को आयोग इन राज्यों में चुनावों का ऐलान कर सकता है।

चुनाव के ऐलान से पहले ही प्रचार में जुटे राजनीतिक दल
इन राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस, बीआरएस समेत सभी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना तक में रैली कर चुके हैं। राहुल गांधी भी इन राज्यों में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

एमपी में होगी चुनावी जंग
मध्य प्रदेश में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था और कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन कांग्रेस इस जनादेश को संभाल नहीं पाई और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के एक खेमे के अलग होने के बाद भाजपा की तरफ से शिवराज सिंह चौहान फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने। इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री है और भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतने का दावा कर रही है।

तेलंगाना में केसी राव का क्या होगा?
तेलंगाना में वर्तमान में टीआरएस की सरकार है और वहां के. चंदशेखर राव मुख्यमंत्री हैं जो 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर बड़ा मोर्चा तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भाजपा 2023 में उनके ही गढ़ तेलंगाना में उन्हें चुनाव हराने का दावा कर रही है।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सीधा मुकाबला
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होना है। तो वहीं तेलंगाना में टीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होना है। मिजोरम में भी एनडीए गठबंधन बनाम कांग्रेस की जंग होगी।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...