9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयएस्ट्राजेनेका ने माना खतरा तो सीरम पर आया संकट, दो लड़कियों के...

एस्ट्राजेनेका ने माना खतरा तो सीरम पर आया संकट, दो लड़कियों के परिजनों ने क्यों कर दिया मुकदमा?

Published on

नई दिल्ली

ब्रिटिश वैक्सीन निर्माता एस्ट्राजेनेका ने यूके की हाई कोर्ट में माना कि उसकी कोविड वैक्सीन से खून जमने का खतरा हो सकता है। एस्ट्राजेनेका की इस स्वीकारोक्ति का साइड इफेक्ट भारत में उसकी सहयोगी कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को झेलना पड़ सकता है। अदार पूनावाला की कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ने एस्ट्राजेनेका की मदद से भारत में कोविशिल्ड वैक्सीन का उत्पादन किया था। कथित तौर पर वही कोविशील्ड लगाने से दो लड़कियों की मौत हो गई थी। अब उनके पिता का कहना है कि चूंकि एस्ट्राजेनेका ने मान लिया है कि उसकी वैक्सीन जानलेवा हो सकती है, इसलिए इसका उत्पादन करने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट के खिलाफ मुकदमा करेंगे।

अब नहीं रहीं ऋतिका और करुण्या
ऋतिका श्री ऑम्ट्री और करुण्या नाम की लड़कियों की कोविड महामारी के दौरान मौत हो गई। दोनों ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई थी। 18 साल की ऋतिका ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2021 में कोविड महामारी के समय आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं। मई में उन्हें कोविशील्ड की पहली खुराक दी गई थी। हालांकि, एक हफ्ते बाद ही ऋतिका को तेज बुखार आया, उल्टी होने लगी। हालत इतनी खराब हो गई कि वो चल-फिर भी नहीं पाती थी। एमआरआई स्कैन से पता चला कि उसके मस्तिष्क में रक्त के कई थक्के जमे थे और खून का रिसाव हो रहा था। दो हफ्तों के भीतर ऋतिका की दुखद मौत हो गई।

कोविड वैक्सीन ने ली दोनों लड़कियों की जान?
ऋतिका के माता-पिता उसकी मौत के सही कारण से अनजान थे। दिसंबर 2021 में एक आरटीआई के माध्यम से उसके परिवार को पता चला कि रितिका को टीटीटी (थ्रोम्बोसिस विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम) हुआ था और ‘वैक्सीन रिएक्शन’ के कारण उसकी मृत्यु हुई थी। इसी तरह, वेणुगोपाल गोविंदन की बेटी करुण्या की भी जुलाई 2021 में कोविड टीका लगवाने के एक महीने बाद मृत्यु हो गई। तब वैक्सीन पर राष्ट्रीय समिति ने यह कहते हुए वैक्सीन से मौत की आशंका को खारिज कर दिया था कि इसका पर्यूप्त सबूत नहीं है।

एस्ट्राजेनेका के खिलाफ मुकदमों की अंबार
हालांकि, दवा कंपनी के खिलाफ मुकदमों पर मुकदमें हो रहे हैं, जिनमें आरोप लगाया जा रहा है कि उसके कोविड-19 टीके के कारण मौतें और गंभीर नुकसान हुआ है। टीटीएस (थ्रोम्बोसिस विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम) एक गंभीर प्रतिकूल प्रतिक्रिया है जिसके कारण खून का थक्का बनता है और ब्लड प्लेटलेट का स्तर कम हो जाता है। एस्ट्राजेनेका ने कानूनी दस्तावेजों में स्वीकार किया है कि उसके कोविड-19 टीके में टीटीएस को प्रेरित करने की क्षमता है।

सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड वैक्सीन अब यूके में नहीं दी जा रही है। हालांकि स्वतंत्र अध्ययनों ने महामारी से लड़ने में इसकी प्रभावशीलता को साबित कर दिया है, लेकिन असामान्य दुष्प्रभावों के सामने आने के कारण नियामक जांच और कानूनी उपाय किए गए हैं। कानूनी कार्यवाही जारी है क्योंकि वैक्सीन से प्रभावित व्यक्ति और उनके परिवार उचित मुआवजा और वैक्सीन से होने वाली समस्याओं को स्वीकार करने की मांग कर रहे हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...