13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं कम से कम 34%...

दिल्ली में मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं कम से कम 34% किशोर! डरा रही AIIMS की स्टडी रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली

शहरों की दौड़ती-भागती जिंदगी के बीच एम्स की एक स्टडी रिपोर्ट बेहद डराने वाली है। दिल्ली के शहरी इलाके में रहने वाले 491 किशोरों में से कम से कम 34% किसी न किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं। इसमें से 22.4% डिप्रेशन से और 6.7% टेंशन से ग्रस्त हैं। दिल्ली एम्स के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन और मनोरोग विभाग की ओर से किए गए एक अध्ययन में यह डराने वाली बात सामने आई है। दक्षिण-पूर्व दिल्ली में स्थित अंबेडकर नगर की एक शहरी कॉलोनी, दक्षिणपुरी एक्सटेंशन में किए गए इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिन लोगों में मानसिक परेशानी देखी गई, वे या तो धूम्रपान कर रहे थे या किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे थे। कम से कम 26 प्रतिभागियों (5.3 प्रतिशत) ने धूम्रपान करने वाले तंबाकू (सिगरेट, बीड़ी या हुक्का के रूप में) का इस्तेमाल किया था और 25 प्रतिभागियों (5.1 प्रतिशत) ने गुटखा, खैनी या पान मसाला जैसे तंबाकू का सेवन किया था। इनमें से ज्यादातर लोग (48 प्रतिशत) रोजाना तंबाकू का सेवन करते थे।

ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी (2019) के अनुसार, 10-24 साल के किशोरों और युवा वयस्कों में विकलांगता समायोजित जीवन वर्षों (DALYs) में डिप्रेशन और टेंशन शीर्ष 10 कारणों में शामिल हैं। एम्स की रिसर्च बीते सोमवार को भारतीय मनोरोग पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। इस रिसर्च से निष्कर्ष निकाला है कि शहरी दिल्ली में रहने वाले लगभग एक तिहाई किशोरों (15-19 वर्ष) में उनके जीवनकाल में कभी न कभी डिप्रेशन या टेंशन की समस्या सामने आई है। किशोरों में मानसिक परेशानियों का अधिक होना मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की रोकथाम, प्रचार और इलाज की जरूरत की ओर ध्यान खींचता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
रिसर्च के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर आफताब अहमद ने कहा कि अध्ययन में बताई गई मानसिक परेशानियों (34 प्रतिशत) का प्रसार राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2015-16 में बताए गए प्रसार (13-17 साल के बच्चों में 7.3 प्रतिशत) से कहीं ज्यादा है।उन्होंने कहा, ‘हालांकि, उस सर्वेक्षण में शुरुआती जांच के बाद केवल कुछ किशोरों का ही मिनी-किड से मूल्यांकन किया गया था। इससे वास्तविक मानसिक परेशानियों की संख्या कम आंकी जा सकती है। यह अध्ययन मानसिक परेशानियों के बोझ का अनुमान लगाने के लिए एक मान्य डायग्नोस्टिक टूल (मिनी-किड) का उपयोग करता है। इसलिए, इस अध्ययन में ज्यादा सटीक अनुमान मिलने की संभावना बेहतर है। साथ ही, दिल्ली राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण का हिस्सा नहीं था।’ नई रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादातर प्रतिभागी (84.9%) अक्सर बाहर का खाना खाते थे।

क्या हैं तनाव के कारण?
तनाव के कारणों पर अध्ययन में बताया गया है कि लगभग आधे (49.1 प्रतिशत) प्रतिभागियों ने पिछले 6 महीनों में किसी तनावपूर्ण घटना का सामना किया, जिसमें पढ़ाई की टेंशन (13.4%) या बोर्ड परीक्षा (5.5%) शामिल रहीं। अन्य कारणों में बीमारी (8.4%) और पारिवारिक समस्याएं (8.4 प्रतिशत) बताई गईं। अध्ययन के को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. हर्षल रमेश साल्वे, बारिडालाइन नोंगकिन्रिह, राजेश सागर और आनंद कृष्णन थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...