9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य25 रोटी और थाली भर खाना खा गया... ट्रेनिंग में सोते मिले...

25 रोटी और थाली भर खाना खा गया… ट्रेनिंग में सोते मिले सिपाही का जवाब भी गजब है

Published on

सुलतानपुर

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के दादूपुर में पुलिस ट्रेनिंग कैंप बना हुआ है। यहां ट्रेनिंग ले रहे एक सिपाही को क्लास के दौरान सोते हुए पाया गया। उसने जो स्पष्टीकरण दिया, वो से जुड़ा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सिपाही ने कहा कि उसे भूख लगी थी, इसलिए 25 रोटी के साथ ही पूरी थाली भरके खाना खा लिया और नींद आ गई।

दरअसल, क्लास के दौरान सोते मिलने पर अधिकारी ने उससे जवाब मांगा था। बीते सोमवार को क्लास के दौरान हेड कॉन्स्टेबल राम शरीफ सोते पाए गए थे। पीटीसी के टोली कमांडर ने हेड कॉन्स्टेबल से सवाल किया था कि 10 अक्टूबर को क्लासरूम के दौरान आप सोते हुए पाए गए। ऐसा करना ट्रेनिंग सेंटर की मर्यादा को तार-तार करता है। यह घोर लापरवाही का प्रतीक है। इस संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण दें।

ट्रेनिंग पर पहुंचने पर हुई परेशानी
हेड कॉन्स्टेबल राम शरीफ यादव ने अपने स्पष्टीकरण में जो लिखा, उसे पढ़कर सभी हतप्रभ रह गए। उन्होंने कहा है कि लखनऊ से ट्रेनिंग के लिए वे पीटीसी दादूपुर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें यहां पहुंचने में काफी परेशानी हुई और वे थके-हारे शाम तक पीटीसी पहुंचे थे।

ज्यादा खा लिया और फिर सो गए
हेड कांस्टेेबल राम शरीफ यादव का कहना है कि शाम को सही भोजन नहीं मिलने के कारण उनका पेट नहीं भरा था। इसलिए सुबह के समय भोजन में 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी खाने में ले लिया था। इसके चलते सुस्ती छा गई और वे सो गए। राम शरीफ ने भविष्य में इतना भोजन नहीं लेने की बात कहते हुए क्षमा करने की मांग की है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...