13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में हिंदुओं पर शुरू हुआ अत्याचार, मंदिरों को तोड़ रहे बवाली,...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर शुरू हुआ अत्याचार, मंदिरों को तोड़ रहे बवाली, हिंदू नेताओं की हत्या, रक्षा के लिए आगे आए मुस्लिम

Published on

ढाका

बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफा देकर भागने के बाद देश के अंदर हिंदुओं के ऊपर अत्याचार शुरू हो गया है। बांग्लादेश में जगह-जगह पर हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदाय पर हमले की खबरें आ रही हैं। बांग्लादेश से आ रही रिपोर्ट से पता चलता है कि हिंदुओं के घरों और मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इस्कॉन और काली मंदिर पर हमले हुए हैं, जिसके बाद हिंदुओं को जान बचाने के लिए छिपना पड़ा है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रंगपुर से हिंदू काउंसलर काजल रॉय की उपद्रवियों ने हत्या कर दी। इस बीच बांग्लादेश की सेना हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सामने आई है। सेना ने हिंदू परिवारों, मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

दो हिंदू नेताओं की हत्या
ये हेल्पलाइन नंबर तब जारी किए गए, जब देश में कई जगहों पर हिंदू समुदाय पर हमले की खबरें सामने आईं। उपद्रवियों ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं पर हमले के साथ ही अल्पसंख्यकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। राजधानी ढाका में स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में तोड़फोड़ की गई है। कम से कम दो हिंदू पार्षदों की हत्या की खबर है। काजल रॉय के अलावा रंगपुर जिले में अवामी लीग के हराधन रॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट में बताया है कि हराधन रॉय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

इस्कॉन मंदिर पर हमला
हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद की काजल देबनाथ ने बताया है कि तनाव के बीच समुदाय डरा हुआ है। इस्कॉन इंडिया के प्रवक्ता, युधिष्ठिर गोविन्द दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि संस्था के एक मंदिर पर हमला किया गया और मूर्तियों को तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि तीन मंदिर में मौजूद तीन लोगों ने भागकर जान बचाई। उन्होंने कहा, मुझे जो सूचना मिली है, उसके अनुसार मेहरपुर (खुलना डिवीजन) में हमारे एक केंद्र को भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी की मूर्तियों के साथ जला दिया गया। केंद्र में जो तीन श्रद्धालु रह रहे थे, वे किसी तरह जान बचाने में सफल रहे।

मंदिरों की रक्षा के लिए आगे आए मुस्लिम
मंदिरों पर हमले के बीच कुछ सुकून देने वाली खबर यह है कि कई जगहों पर मुसलमान हिंदू समुदाय की रक्षा के लिए सामने आए हैं। बांग्लादेश की कुछ मस्जिदों से हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की अपील की गई है। मोहम्मद जुबैर ने ऐसी ही एक अपील का विडियो शेयर किया है, जिसे छात्र आंदोलन की अगुवाई कर रहे स्टूडेंट अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन ने जारी किया है। इसमें कहा गया है, ‘प्रिय नागरिकों, हम स्टूडेंड अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन आपसे अनुरोध कर रहे हैं कि देश में अशांति के इस दौर में हम सभी को सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना चाहिए। हमें हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी चाहिए। उनकी जिंदगी और संपत्ति को बदमाशों से बचाना चाहिए। यह आपकी, हमारी और सभी की जिम्मेदारी है। आइए हम सभी सतर्क रहें।’

बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है. कीमती सामान को लूटा गया है. मंदिरों पर भी हमले किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक लालमोनिरहाट सदर उपजिले में धार्मिक हिंदू कार्यों से जुड़े पूजा समिति के सचिव प्रदीप चंद्र रॉय के घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है.

कंफ्यूटर की दुकान में लूटपाट
दंगाइयों ने नगरपालिका सदस्य मुहिन रॉय की कंप्यूटर दुकान में भी तोड़फोड़ करने के साथ लूटपाट की है. कालीगंज उपजिला के चंद्रपुर गांव में 4 हिंदू परिवारों के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है. हातिबंधा उपजिला के पुरबो सरदुबी गांव में 12 हिंदुओं के घरों में आग लगा दी गई है.

घरों में घुसकर की गई तोड़फोड़
बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक पंचगढ़ में कई हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है. ओइक्या परिषद के महासचिव मोनिंद्र कुमार नाथ ने बताया कि ऐसा कोई क्षेत्र या जिला नहीं बचा है, जहां हिंदुओं पर हमले नहीं हुए. उनके पास अलग-अलग इलाकों से लगातार हमलों की जानकारी आ रही है.

मंदिर में तोड़फोड़, घरों पर अटैक
रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुओं को घरों से निकालकर पीटा जा रहा है. उनकी दुकानों में लूटपाट की जा रही है. इन हमलों के कारण हिंदू डर के साए में रह रहे हैं. बताया जा रहा है कि दिनाजपुर कस्बे और दूसरे उपजिलों में 10 हिंदुओं के घरों पर हमला हुआ है. हमलावरों ने कस्बे के रेलबाजारहाट में एक मंदिर में भी तोड़फोड़ की है.

300 हमलावरों ने फूंक दी बिल्डिंग
बांग्लादेश हिंदू-बुद्ध ईसाई परिषद के महासचिव उत्तम कुमार रॉय ने बताया कि खानसामा उपजिला में तीन हिंदुओं के घरों पर हमला किया गया. लक्ष्मीपुर में गौतम मजूमदार ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे 200-300 से ज्यादा हमलावरों ने उनकी दो मंजिला इमारत में आग लगा दी.

भीड़ ने हिंदुओं के घरों को बनाया निशाना
खुलना में बिमान बिहारी अमित और अनिमेष सरकार के घरों पर शाम करीब 5 बजे तोड़फोड़ की गई. रूपशा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हैसगती गांव के श्यामल कुमार दास और स्वजन कुमार दास के घरों पर भी हमला किया गया और लूटपाट की गई.

नीदरलैंड के नेता गीर्ड वाइल्डर ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ़ हिंसा भयानक है। बर्बर इस्लामी भीड़ द्वारा उन्हें मारा जा रहा है और उनके घरों और मंदिरों को जलाया जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए’

 

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...