19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्ययह शर्मनाक है...पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद पर हमला, रत्नागिरी के मुद्दे...

यह शर्मनाक है…पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद पर हमला, रत्नागिरी के मुद्दे पर ओवैसी बोले-एक्शन लें

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र स्थित रत्नागिरी के राजापुर में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग एक मस्जिद के गेट को पेड़ के तने से धकेलने की कोशिश करते नजर आए थे. इस घटना के बाद, पुलिस ने नारेबाजी और अवैध रूप से भीड़ लगाने के लिए एफआईआर दर्ज की है. यह घटना कोकण क्षेत्र में होली के दौरान होने वाली वार्षिक शिमगा जुलूस का हिस्सा बताई जा रही है.

राजापुर पुलिस के मुताबिक, यह जलूस हर साल राजापुर गांव से शुरू होकर दो किलोमीटर दूर धोपेश्वर मंदिर तक जाता है. जुलूस में एक लंबे लकड़ी के तने, जिसे मदाची मिरवणूक कहते हैं – लेकर जुलूस निकाला जाता है. यह जुलूस जवाहर चौक पर स्थित मस्जिद से होकर गुजरता है.

जुलूस के दौरान हुआ विवाद
कहा जाता है कि पारंपरिक रूप से, यह तना मस्जिद की सीढ़ियों पर रखा जाता है, लेकिन इस वर्ष कुछ लोगों ने मस्जिद के गेट को धकेलने की कोशिश की. इस घटना के बाद नारेनबाजी भी हुई, हालांकि स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया.

कुडाल के विधायक और शिवसेना नेता निलेश राणे ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस वर्ष मस्जिद का गेट बंद था, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई. उन्होंने कहा कि मीडिया और कुछ राजनेता स्थिति को बढ़ाचढ़ाकर पेश कर रहे हैं, जबकि रत्नागिरी में स्थिति शांतिपूर्ण है.

एआईएमआईएम के नेता क्या बोले
एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद पर हमला होना शर्मनाक है.” वहीं, वकील ओवैस पेखकर ने पुलिस अधीक्षक को लिखी चिट्ठी में घटना की निंदा की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने इस घटना को हिंदू-मुस्लिम एकता पर आघात बताया है.

पुलिस की कार्रवाई
राजापुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत अवैध जमावड़ा के लिए एफआईआर दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दावा किया है कि झूठी अफवाह फैलाने वाला वीडियो हटा दिया गया है. फिलहाल रत्नागिरी में स्थिति शांतिपूर्ण है और कोई कानून व्यवस्था भंग नहीं हुई है.

Latest articles

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों ने उठाए सवाल, स्थानांतरण नीति में 90 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त पर पुनर्विचार की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के साथ कथित तौर पर दोहरा...

मुनाफे का लालच देकर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से 6.30 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का झांसा देकर 6.30 लाख...

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...