25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमुसलमानों में खौफ पैदा करने की कोशिश, मंदिर खुलवाने की जरूरत क्या?...

मुसलमानों में खौफ पैदा करने की कोशिश, मंदिर खुलवाने की जरूरत क्या? संभल मामले पर भड़के मौलाना कौसर हयात खान

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में मंदिर मिलने का मुद्दा गरमा गया है। इस मामले पर राजनीति खूब हो रही है। अब इस मामले पर मुस्लिम लीग की ओर से हमला बोला गय है। संभल में 46 साल बाद मंदिर खुलवाने के मसले पर मुस्लिम लीग के सचिव मौलाना कौसर हयात खान ने पुलिस की मंशा पर सवाल उठाए। मौलाना कौसर ने कहा कि मुसलमानों को खौफजदा करने की कोशिश की जा रही है। कार्तिकेय महादेव मंदिर को खुलवाने के मामले पर संयुक्त सचिव ने भड़काऊ बयान दिया।

मौलाना कौसर हयात खान ने मंदिर को खोले जाने को लेकर जिला प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा संभल के मुसलमानों के बीच डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। मौलाना हयात ने कहा कि 46 साल से बंद पड़े मंदिर को खुलवाने की क्या जरूरत थी? उन्होंने कहा कि पुलिस वहां लड़ाई-झगडे़ के मुद्दे पैदा कर रही है।

हिंसा की घटना का जिक्र
मौलाना कौसर हयात खान ने संभल हिंसा मुद्दे को पुलिस का खुला जुल्म करार दिया। उन्होंने कहा कि संभल में पुलिस ने फसाद किया। संभल में मंदिर खुलवाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि पुलिस ने उस मंदिर को क्यों खुलवाया? यह सबसे बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि मंदिर के लोग आकर इसे खोलते, तो अलग बात थी।

कौसर हयात ने कहा कि सीओ अपने हाथों से सफाई करता दिखाई दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एक और मुद्दे को तलाश रही है। अगर ऐसा नहीं है तो आखिर मंदिर को खोलने की क्या जरूरत थी? वह मंदिर इतने सालों से बंद पड़ा था। पुलिस को इसका जवाब देना चाहिए?

मुसलमानों को डराने का प्रयास
मौलाना कौसर हयात ने कहा कि संभल में जिस प्रकार से बिजली चोरी के मामलों में डीएम खुद टीम के साथ जा रहे हैं। यह हैरान करने वाला मामला है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह इतना अहम काम है कि डीएम और एसपी भी साथ जाएं? उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ होता है, सरकार और प्रशासन की तरह पुलिस की ओर से मुसलमानों को दबाने की कार्रवाई चल रही है।

मौलाना कौसर ने कहा कि मुसलमानों को डराकर प्रताड़ित करने की यह सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अमन का माहौल नहीं बनाएगी। यह लोगों के आक्रोश को भड़काने की कोशिश है। उन्होंने चेतावनी भरने लहजे में कहा कि हमेशा यह सरकार नहीं रहने वाली है।

मौलाना हयात ने कहा कि आज ये लोग जुल्म करेंगे तो हमेशा इनकी सरकार नहीं रहने वाली है। यह भी आप लिख कर रख लीजिए। सरकार में बदलाव आएगा। जब सरकार बदलेगी तो जो अधिकारी इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। वे सभी निशाने पर आएंगे।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...