12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यSDM अमित चौधरी के नाम से ऑडियो वायरल! 54 सेकंड के इस...

SDM अमित चौधरी के नाम से ऑडियो वायरल! 54 सेकंड के इस क्लिप से मची हलचल

Published on

टोंक:

राजस्थान में थप्पड़ कांड के बाद चर्चा में आए मालपुरा के एसडीएम अमित चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में है। उनको लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि एसडीएम अमित चौधरी एक पटवारी को गाली गलौज कर धमका रहे हैं। गाली गलौज का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि देवली उनियारा विधानसभा के उपचुनाव के दौरान मालपुरा के एसडीएम अमित चौधरी को निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने थप्पड़ जड़ दिया था। इसके कारण एसडीएम अमित चौधरी काफी सुर्खियों में रहे थे।

54 सेकंड के ऑडियो में धमकाया
सोशल मीडिया पर एसडीएम अमित चौधरी होने का दावा करते हुए 54 सेकंड का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक शख्स कह रहा है कि ‘विजय मैं तुम्हें कितने दिनों से एक काम को लेकर कह रहा हूं, तू रोज उसको टाल कर चला जाता है, हल्के में ले लिया है क्या मुझे। इस पर दूसरा विजय नाम का शख्स, जिसके पटवारी होने दावा किया गया है। उसने कहा कि मेरे पास आज ही सीट आई है। मेरे पास मुआवजे के इतने काम आ रहे हैं, इसलिए टाइम नहीं मिल पा रहा है। इस पर सामने वाला कहता है कि जब मैंने तुम्हें कोई काम कहा है, तो उसे पहले करना चाहिए। इस पर पटवारी विजय सॉरी सर कह कर माफी मांगता है।

विजय को धमकाते हुए ऑडियो में गाली गलौज
इस पर कथित एसडीएम के धमकाने पर पटवारी ने कहा कि साहब वर्कलोड ही इतना है। इस पर कथित एसडीएम कहता है कि काहे का वर्कलोड और गाली गलौज करता है। पटवारी कहता है कि साहब आप लिखित में आदेश दे दीजिए। इस पर वह कथित एसडीएम गाली गलौज करते हुए कहता है कि इधर आओ, मैं तुम्हें एक साथ सारे आदेश देता हूं। इधर, वायरल हुए इस ऑडियों के टोंक जिले के मालपुरा के हर मोबाइल फोन पर गूंज सुनाई दे रही है। वहीं, ‘नवभारत टाइम्स’ ने एसडीएम अमित चौधरी से उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। उन्हें बुधवार दोपहर दो बार 1.14 और 1.17 बजे फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, जिस पटवारी को धमकाने का दावा किया जा रहा है, उसका भी फोन स्विच ऑफ है।

विवादों से पहले भी रह चुका है एसडीएम का नाता
बता दें कि मालपुरा के एसडीएम अमित चौधरी का पहले भी विवादों से नाता रह चुका है। उपचुनाव के दौरान उन पर कथित तौर पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगे था। इसके बाद इस आरोपों के चलते निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इससे पहले हिंडोली में भी दलित महिला के साथ विवाद के चलते उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई थी। इधर, इस घटनाक्रम को लेकर पटवारी विजय चौधरी के नाम का ट्रांसफर ऑर्डर भी सामने आया है, जिसे 8 अप्रेल को मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी ने अपने हस्ताक्षर से जारी किया किया है। जिसमेें पटवारी विजय चौधरी का बृजलाल नगर से हटाकर आंटोली लगा दिया है, उनके स्थान पर गुलगांव पटवारी ओमप्रकाश चौधरी को बृजलाल नगर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

 

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...