4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्ययोगी के मंत्री के बिगड़े बोल, मोदी को हाथी बता विपक्ष की...

योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, मोदी को हाथी बता विपक्ष की तुलना भौंकने वाले कुत्तों से कर दी

Published on

जालौन

उत्तर प्रदेश के जालौन में सरकार के राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महगठबंधन को लेकर कहा कि विपक्ष चाहे कितना भी इकट्ठा हो जाए। लेकिन देश के प्रधानमंत्री सिर्फ नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। उन्होंने यह तक दावा किया कि वो देश के लिए जिस तरीके से कार्य कर रहे हैं उन्हें कोई हिला भी नहीं सकता हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों तक लोग मोदी के नाम का लोहा मान रहे हैं। वहीं, विपक्ष को लेकर उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि जब हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते हैं।

दरअसल, पूर्व सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी की तरफ से मुख्यालय उरई में अपनी रसोई का संचालन किया जा रहा है। इसमें 5 रुपए में लोगों को भरपेट भोजन दिया जाता है। सफल एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां पर मंत्रियों ने आकर शिरकत की। जहां राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी के साथ प्रदेश के लघु और मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने फीता काटा। इस अवसर पर राकेश सचान ने कहा कि जरूरतमंदों का पेट भरने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। वहीं, उन्होंने ने जयंत चौधरी को बीजेपी में शामिल होने की नसीहत दी।

जयंत चौधरी दलदल से बाहर निकलना चाहते हैं
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीति में जिस हिसाब से उठापटक चल रही है। वहां एक पक्षीय समीकरण बनाना चुनौती हो गया। रसोई के सफल संचालन पर के मौके पर एकत्रित हुए मंत्रियों ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा लघु एवं मध्यम उद्योग के मंत्री राकेश सचान कहा कि जयंत चौधरी गलत दिशा में जा रहे हैं उन्हें बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। जयंत चौधरी जहां पर फस गए हैं वहां से निकलना भी चाहते हैं। साथ ही उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि बीजेपी पार्टी में आकर जयंत चौधरी को मोदी जी के नेतृत्व में काम करना चाहिए।

विपक्ष पर बोले- हाथी अपनी चाल चलता है कुत्ते भौंकते हैं
बिहार में महागठबंधन की बैठक को लेकर देश की राजनीति में उथल-पुथल मचा रखी है। इसी को लेकर जब सरकार के राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी से विपक्ष के प्रधानमंत्री को लेकर बातचीत की तो उन्होंने कहा कि विपक्ष कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी देश और राष्ट्र के प्रति अच्छे सेवा भाव से काम कर रहे हैं उन्हें हिला लगा पाना मुश्किल है। वहीं उन्होंने विपक्ष के नेताओं को छुटपुट नेता बताया और कहा कि जब हाथी अपनी चाल चलता है कुत्ते भौंकते हैं।योगी के मंत्री मन्नूलाल कोरी के बिगड़े बोल, PM मोदी को हाथी बता विपक्ष की तुलना भौंकने वाले

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...