7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'हिंदू खतरे में हैं' के नाम पर अपने बच्चों को बजरंग दल...

‘हिंदू खतरे में हैं’ के नाम पर अपने बच्चों को बजरंग दल नहीं भेजते… यूजर के इस तंज पर हिमंत सरमा का जवाब पढ़िए

Published on

गुवाहाटी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बेटे के बीजेपी आईटी सेल या बजरंग दल में शामिल न होने पर सवाल उठाने वाले यूजर पर पलटवार किया है। हिमंत सरमा ने कहा कि केवल एक पारिवारिक फोटो से इतने कठोर निष्कर्ष नहीं निकालने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अभी 22 साल का है और पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने यूजर से कहा कि वह वंशवादी उत्तराधिकार को बढ़ावा देने में विश्वास नहीं करते।

दरअसल अशोक स्वैन नाम के यूजर ने हिमंत सरमा की एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया, हिंदू वर्चस्ववादी नेता अपने बच्चों को विदेश में पढ़ने के लिए भेजते हैं, वे वेस्टर्न कपड़े पहनते हैं और लग्जरी लाइफ का आनंद लेते हैं। उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन उन्होंने उन्हें हिंदू खतरे में है के नाम पर कभी भी बजरंग दल या दुर्गा वाहिनी या बीजेपी आईटी सेल में शामिल नहीं होने दिया।’

हिमंत ने किया पलटवार
हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे यह आश्चर्यजनक लगता है कि आपने केवल एक फैमिली फोटो से इतने कठोर निष्कर्ष निकाले। मेरा बेटा अभी 22 साल का है और पढ़ाई कर रहा है। यह मान लेना अनुचित है कि वह सही उम्र में सही चुनाव नहीं करेगा।

हिमंत ने आगे लिखा, ‘बीजेपी आईटी सेल या हमारे वैचारिक परिवार के किसी अन्य संगठन में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है। यह केवल किसी नेता का बेटा या बेटी होने पर आधारित नहीं होना चाहिए। हमारे बच्चों के लिए आसान प्रवेश का आपका सुझाव यह आभास देता है कि आप वंशवादी उत्तराधिकार को बढ़ावा देने में विश्वास करते हैं। मेरे बेटे को आसान प्रवेश न दें। उसे इसे कमाने दीजिए।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...