7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'मुस्लिम किरायेदारों को घर से निकालने की धमकी दे रहे बजरंग दल...

‘मुस्लिम किरायेदारों को घर से निकालने की धमकी दे रहे बजरंग दल वाले..’ गुरुग्राम छोड़कर बंगाल भागे प्रवासी मजदूर

Published on

नूंह

हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा छिड़ने के बाद गुरुग्राम में कई प्रवासी मुस्लिम परिवारों का पलायन जारी है। करीब 200 से अधिक लोग दिल्ली-मालदा फरक्का ट्रेन से बंगाल रवाना हो चुके हैं। उनका आरोप है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं की तरफ से गुरुग्राम छोड़ने की धमकी दी जा रही है। यहां तक कि मकानमालिकों से कहा जा रहा है कि वे अपने मुस्लिम किरायेदारों को घर से निकाल दें।

जान बचाने के लिए भागने को मजबूर
द टेलीग्राफ के अनुसार, दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर निवासी 26 साल के प्रवासी मजदूर समीम हुसैन ने गुरुवार रात को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गुरुग्राम छोड़ दिया। वह बताते हैं, ‘हमें गुरुग्राम में अपने किराये के घर पर ताला लगाने के लिए और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने को मजबूर किया गया। स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमने इलाका नहीं छोड़ा तो हमें नुकसान पहुंचाएंगे और हमारे ठिकानों को आग लगा देंगे।’

मुस्लिम किरायेदारों को घर से निकालने का फरमान
हुसैन का कहना है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से मकान मालिकों को आदेश दिया है कि वे मुस्लिम किरायेदारों को घर से निकाले। हरियाणा के नूंह में सोमवार को हिंसा भड़की थी जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ था। नूंह के बाद गुरुग्राम में भी हिंसा भड़क गई थी। गुरुग्राम में कई मुस्लिम प्रवासी मजदूर और उनके परिवार बसे हुए हैं।

वापस जाने के लिए टिकट बुक करा रहे लोग
हुसैन ने बताया, ‘करीब 200 लोग (दिल्ली-मालदा) फरक्का एक्सप्रेस से बंगाल वापस जा रहे हैं। कई पिछले दो दिनों में अलग-अलग ट्रेनों में सवार होकर वहां से भाग रहे हैं। मैं कुछ ऐसे लोगों को भी जानता हूं जो वापस जाने के लिए टिकट बुक करा रहे हैं।’

मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा
हुसैन एक ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लैटफॉर्म में काम करते थे, पिछले ढाई साल से गुरुग्राम के बादशाहपुर के सेक्टर 70 ए में किराये के मकान में रह रहे थे। उन्होंने दावा किया, ‘बुधवार रात उनके मकान मालिक ने कमरा खाली करने को कहा, जिसके बाद उन्होंने बंगाल वापस लौटने का फैसला किया।’

दिनाजपुर, मालदा और मुर्शिदाबाद से हैं अधिकतर मजदूर
हुसैन और उसके साथी यात्रियों ने बताया कि कुछ युवाओं का समूह इलाके में घूम-घूमकर मकान मालिकों से मुस्लिम किरायेदारों को घरों से निकालने को कह रहा था। अधिकतर प्रवासी मजदूर उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और मुर्शिदाबाद से हैं।

असहाय था मकान मालिक
मालदा के तपन निवासी साकिरुल रहमान ने बताया, ‘मेरा मकान मालिक असहाय था। वह नहीं चाहता था कि मैं जाऊं लेकिन मेरी सुरक्षा के अलावा वह खुद को लेकर भी डरा हुआ था। इसलिए उसने मुझसे जाने का आग्रह किया। मेरे साथ बाकी लोगों की भी यही कहानी है।’ साकिरुल ने गुरुग्राम में एक व्यापारी के घर पर काम करते थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...