8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसरकार बदलते ही आंख दिखाने की कोशिश कर रहा बांग्लादेश, भारत के...

सरकार बदलते ही आंख दिखाने की कोशिश कर रहा बांग्लादेश, भारत के बयान से लगी मिर्ची

Published on

नई दिल्ली:

बांग्लादेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सख्त आपत्ति जताई है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार रात बयान जारी कर कहा कि अमित शाह ने बांग्लादेश के नागरिकों को लेकर जो दुर्भाग्यपूर्ण बयान दिया है उसका हम विरोध करते हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में भारतीय उच्चायुक्त को बुलाकर इसी मामले में विरोध पत्र भी दिया। बांग्लादेश ने इसे अत्यंत निंदनीय बताते हुए भारत से अपने नेताओं को ऐसे बयान देने से रोकने का आग्रह किया है।

हम प्रत्येक को… क्या कहा था अमित शाह ने
बांग्लादेश सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झारखंड में दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। 20 सितंबर को झारखंड के एक रैली में अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी सत्ता में आई तो हर बांग्लादेशी घुसपैठिए को उल्टा लटकाकर सबक सिखाएगी। अमित शाह ने कहा कि अगर घुसपैठ को रोका नहीं गया तो आगामी 25-30 साल में झारखंड में घुसपैठिए बहुमत में आ जाएंगे। राज्य में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। वे हमारी बेटियों से विवाह कर रहे हैं और जमीन कब्जा कर समृद्ध आदिवासी संस्कृति और विरासत को नष्ट कर रहे हैं। हम प्रत्येक को बाहर निकालेंगे, यहां कमल खिलने दीजिए।

बांग्लादेश की ओर से क्या कहा गया
बांग्लादेश सरकार ने भारत से अपने नेताओं को इस तरह के आपत्तिजनक बयान देने से रोकने की बात कही है। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, विरोध पत्र में कहा गया है कि विदेश मंत्रालय ने अपनी गंभीर आपत्ति और बेहद नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही भारत सरकार से राजनीतिक नेताओं को इस तरह की आपत्तिजनक और अस्वीकार्य टिप्पणी करने से बचने को कहा है। पत्र में आगे कहा गया है कि पड़ोसी देश के नागरिकों के खिलाफ जिम्मेदार पदों से आने वाली इस तरह की टिप्पणियां दो मित्र देशों के बीच आपसी सम्मान और समझ की भावना को कमजोर करती हैं।

दोनों देशों के बीच संबंध पहले जैसे नहीं
बांग्लादेश और भारत के संबंधों में कुछ समय में बदलाव देखने को मिला है। यह बदलाव वहां हुए तख्तापलट के बाद हुआ है। पिछले महीने ही हिंसा और विरोध के चलते बांग्लादेश की सत्ता छोड़कर शेख हसीना को भागना पड़ा। बांग्लादेश से आनन-फानन में निकलकर उन्हें भारत आना पड़ा। इसके बाद मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनी। खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी का भी दखल पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है। शेख हसीना भारत समर्थक रही हैं तो वहीं खालिदा जिया का रुख भारत विरोधी माना जाता है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...