9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलबांग्लादेशी ने की भारत से बेईमानी, कौन हैं यशस्वी को आउट देने...

बांग्लादेशी ने की भारत से बेईमानी, कौन हैं यशस्वी को आउट देने वाले थर्ड अंपायर शरफुद्दौला सैकल?

Published on

मेलबर्न

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल विवादित फैसले की वजह से बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में आउट हुए। उनके खिलाफ विकेटकीपर कैच की जोरदार अपील हुई थी। इसके बाद भी मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया के डीआरएस लेने के बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास गया। स्निकोमीटर में कोई भी हरकत नहीं होने के बाद भी टीवी अंपायर शरफुद्दौला सैकत ने उन्हें आउट करार दे दिया।

कौन हैं थर्ड अंपायर शरफुद्दौला सैकल?
बांग्लादेश के शरफुद्दौला सैकल आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर हैं। इसी साल की शुरुआत में उन्हें एलीट पैनल में शामिल किया गया था। वह पहली बांग्लादेशी अंपायर हैं, जिन्हें आईसीसी की एलीट पैनल में जगह मिली। वह 100 वनडे, 73 टी20 इंटरनेशनल और 23 टेस्ट मैचों में अंपायर की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा 45 महिला इंटरनेशनल मैच में भी सैकल अंपायर रह चुके हैं।

शरफुद्दौला सैकल ने 2010 में पहली बार वनडे में अंपायरिंग की थी। 2018 महिला टी20 वर्ल्ड कप के अंपायर में उनका नाम भी शामिल था। 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी शरफुद्दौला सैकल ने अंपायरिंग की थी। 2021 में पहली बार उन्होंने टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की। वर्ल्ड कप 2023 के 16 अंपायर्स में सैकल का नाम भी शामिल था। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच हुए डे नाइट टेस्ट में वह मैदानी अंपायर थे।

यहीं से तय हो गई भारत की हार
यशस्वी जायसवाल भारत की आखिरी उम्मीद थी। वह वॉशिंगटन सुंदर के साथ खेल रहे थे। यशस्वी के आउट होने के बाद सिर्फ टेलेंडर ही बचे थे। ऑस्ट्रेलिया को भी यशस्वी का विकेट चाहिए था और थर्ड अंपायर ने उन्हें फ्री में दे दिया। 140 के स्कोर पर यशस्वी 7वें विकेट के रूप में आउट हुए। 155 के स्कोर पर भारत की पारी सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...