7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeखेलBCCI: स्टार इंडिया ने बढ़ाई बीसीसीआई की मुश्किल, हो सकता है करोड़ों...

BCCI: स्टार इंडिया ने बढ़ाई बीसीसीआई की मुश्किल, हो सकता है करोड़ों रुपये का घाटा!

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) इन दिनोंअजीब तरह की मुसीबत में फंसी हुई है. स्टार इंडिया चाहता है कि बीसीसीआई उसे मौजूदा करार में से 130 करोड़ रुपये की छूट दे. वहीं बायजूस चाहता है कि बोर्ड मौजूदा समझौते के तहत 140 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को भुना ले. आपको बता दें कि फिलहाल स्टार इंडिया भारत में होने वाले घरेलू मैचों के लिए बीसीसीआई का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है, वहीं बायजूस भारतीय टीम की जर्सी प्रायोजक है.

बीसीसीआई ने की इमरजेंसी मीटिंग
इन मसलों को लेकर बीसीसीआई के एपेक्स काउंसिल की सोमवार को इमरजेंसी मीटिंग हुई जिसमें में दोनों विषयों पर एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा की गई. यह एक वर्चुअल मीटिंग थी. बायजूस ने नवंबर में बीसीसीआई को सूचित किया था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी प्रायोजन से बाहर निकलना चाहता है. बोर्ड ने हालांकि इस एजुकेशन कंपनी को मार्च 2023 तक करार जारी रखने के लिए कहा था.

बायजूस ने पिछले साल जून में करीब 35 मिलियन डॉलर (लगभग तीन अरब रुपये) के साथ जर्सी प्रायोजन समझौते को वर्ल्ड कप 2023 तक बढ़ा दिया था. इसमें बीसीसीआई को 140 करोड़ रुपये बैंक गारंटी के माध्यम से भुगतान किए जाने हैं, जबकि शेष 160 करोड़ रुपये किश्तों के माध्यम से भुगतान किए जाएंगे.

बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘इस बैठक में केवल बायजूस और स्टार इंडिया के मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन इसमें भी एक घंटे से अधिक का समय लगा. यह एक गंभीर मुद्दा है जिसमें लाखों डॉलर का मामला था. इसलिए इसमें समय लगना स्वाभाविक था.’ स्टार इंडिया ने 2018-2023 की अवधि के लिए भारत के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के टीवी राइट्स के लिए 6138.1 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. करार की अवधि के कुछ मैचों को कोविड-19 महामारी के कारण पुनर्निर्धारित करना पड़ा.

बोर्ड ने रिकॉर्ड दामों में बेचे थे आईपीएल राइट्स
सूत्र ने कहा, ‘इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई लेकिन बोर्ड ने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब बीसीसीआई का मौजूदा करार मार्च में समाप्त हो रहा है. बोर्ड इसके बाद अगले पांच साल के चक्र के लिए मीडिया अधिकार बेचने की तैयारी कर रहा है. बीसीसीआई ने आईपीएल के मीडिया अधिकार रिकॉर्ड 48390 करोड़ रुपये में बेचे थे. ऐसे में बीसीसीआई एक और अप्रत्याशित कमाई की उम्मीद कर रहा है.Live TV

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...