11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिलाइसेंस हो या बर्थ सर्टिफिकेट, अब दिल्ली में घर बैठें मिलेंगी MCD...

लाइसेंस हो या बर्थ सर्टिफिकेट, अब दिल्ली में घर बैठें मिलेंगी MCD से ये 23 सुविधाएं

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की योजनाओं को अब एक-एक करके एमसीडी में लागू किया जा रहा है. निगम में ‘आप’ सरकार ने अब ‘डोर स्टेप डिलीवरी’ योजना को लागू करने का फैसला किया है. दिल्ली नगर निगम की 23 सेवाएं अब लोगों को घर बैठे मिलेंगी. दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक मिलेगी. ट्रेड लाइसेंस, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं के लिए सिर्फ 25 रुपये प्रति पेज या लाइसेंस देने होंगे.

घर पर मिलेंगी एमसीडी की सुविधाएं
‘डोर स्टेप डिलीवरी’ के तहत अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जाने में असमर्थ हैं या उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया की समझ नहीं है तो उन्हें घर पर एमसीडी की सुविधाएं दी जाएंगी. इसको लेकर नगर निगम सदन में 31 अगस्त को एजेंडा लाया जाएगा.

इस योजना के तहत प्रॉपर्टी टैक्स, बर्थ सर्टिफिकेट, डेथ सर्टिफिकेट, हेल्थ ट्रेड लाइसेंस 23 एमसीडी की सेवाएं घर बैठे मिलेंगी. क्योंकि दिल्ली में काफी ऐसे लोग हैं जिन्हें ऑनलाइन की‌ कम समझ है या उन्हें इंटरनेट सुविधा वाला फोन चलाना नहीं आता है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एमसीडी ने 20 से अधिक सुविधाएं डोर स्टेप डिलीवरी के तहत देने का फैसला किया है. ऐसे में अब लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही उन्हें एमसीडी ऑफिस आने की जरूरत है. अब एमसीडी का स्टाफ जनता को घर पर जाकर यह सुविधाएं उपलब्ध कराएगा.

इन सुविधाओं का घर बैठे मिलेगा लाभ :
1. जन्म प्रमाणपत्र
2. जन्म प्रमाण पत्र (अपडेशन)
3. मृत्यु प्रमाण पत्र
4. नया स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस
5. स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस नवीनीकरण
6. नया फ़ैक्टरी लाइसेंस नया
7. फैक्ट्री लाइसेंस नवीनीकरण
8. संपत्ति कर रिटर्न
9. नए पशु चिकित्सा लाइसेंस
10. पशु चिकित्सा लाइसेंस नवीनीकरण
11. Hackney Carriage नया
12. Hackney Carriage नवीनीकरण
13. द बाज़री नवीनीकरण
14. हॉकिंग नवीनीकरण
15. पार्क बुकिंग
16. सामुदायिक हॉल बुकिंग
17. पालतू पशु लाइसेंस
18. व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस के लिए नया आवेदन
19. व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन
20. व्यापार और भंडारण नए लाइसेंस अपलोड कमी दस्तावेज़
21. व्यापार और भंडारण नवीनीकरण लाइसेंस कमी दस्तावेज़ (नवीकरण लाइसेंस मामले)
22. कंवर्जन एवं पार्किंग शुल्क
23. ई-म्यूटेशन संपत्ति कर आवेदन

जारी किया गया टोल फ्री नंबर
मेयर शैली ओबरॉय ने बताया कि इस मॉडल के अंतर्गत हर वार्ड में एक मोबाइल सहायक को अपॉइंट किया जाएगा. जिन्हें लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन और इंटरनेट सुविधा दी जाएगी, वो घर-घर जाकर लोगों को ये सुविधाएं देगा. इसके लिए हम एक एप्लीकेशन भी लॉन्च करने जा रहे हैं. इस पॉलिसी की सबसे अच्छी बात है कि यह एक इन हाउस पॉलिसी है. इससे एमसीडी पर किसी भी तरह का कोई आर्थिक भार नहीं पड़ेगा. इसके लिए हमने एक टोल फ्री नंबर 155305 जारी किया है. दिल्लीवासी इस नंबर पर कॉल कर सेवाओं का लाभ ले सकेंगे.

सुबह 8 से रात 10 बजे तक मिलेगी सुविधा
उन्होंने कहा कि यह सुविधा सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक दी जाएगी. जबकि दफ्तर शाम 5 बजे बंद हो जाते हैं. इसके लिए जनता को एक बार विजिट के चार्ज देने होंगे. अगर आपने किसी समस्या को लेकर सहायक को बुलाया है तो बस पहली बार चार्ज देना होगा. इसके बाद भी अगर आपको सहायक को दोबारा बुलाना पड़े तो इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा.

दो दिनों के भीतर पूरी होंगी जरूरतें
हमारा लक्ष्य है कि किसी भी सुविधा का लाभ दो दिनों के भीतर दिया जाए. हमारी पूरी कोशिश होगी कि दो दिन के अंदर इस पॉलिसी के अंतर्गत सभी रिक्वायरमेंट को पूरा किया जाए. ट्रेड लाइसेंस, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या फिर कोई भी रिन्यूअल लाइसेंस हैं तो सिर्फ 25 रुपये प्रति पेज या लाइसेंस देने होंगे. यह डोर स्टेप डिलीवरी पॉलिसी अक्टूबर माह से मिलनी शुरू हो जाएगी.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...