18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालमोबाइल चोरी के आरोप में बीच बाजार कांस्टेबल ने लड़के को लोहे...

मोबाइल चोरी के आरोप में बीच बाजार कांस्टेबल ने लड़के को लोहे के पाइप से पीटा, अब हुआ सस्पेंड

Published on

बैतूल,

मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल दो लड़कों पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा था जिसके बाद एक कांस्टेबल ने लोहे के पाइप से एक युवक की पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद बैतूल के एसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है.

घटना बैतूल के मोहदा थाना क्षेत्र के दामजीपुरा की हैं जहां चौकी प्रभारी कामता प्रसाद कीर ने दो लड़कों के हाथ रस्सी से बांधकर उनकी पाइप से पिटाई कर दी. इस घटना का 41 सेकेंड का वीडियो बनाकर किसी ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देशली गांव में 28 फरवरी को साप्ताहिक बाजार के दिन मोबाइल चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी. ग्रामीणों ने दो लड़कों को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था.पुलिस मौके पर पहुंची और इन दोनों लड़कों के साथ बाजार में ही पाइप से जमकर पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बैतूल की एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने रविवार की रात हेड कांस्टेबल कामता प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...