12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबीजेपी में जाने से पहले भगवान से ली आज्ञा, मिला इशारा तभी...

बीजेपी में जाने से पहले भगवान से ली आज्ञा, मिला इशारा तभी छोड़ा कांग्रेस का साथ…कामत का बयान वायरल

Published on

पणजी

एक जमाने में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम रहे दिगंबर कामत ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। कामत ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब कि राहुल गांधी देश भर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं। इसके बाद से गोवा के पूर्व सीएम दिगंबर कामत को लेकर सवाल उठना लाजमी भी है, क्योंकि खुद उनका ही कहना है कि मैंने कांग्रेस पार्टी को न छोड़ने की कसम खाई थी। वहीं जब मीडिया ने इसको लेकर सवाल किए तो कामत ने कहा कि इसके लिए मैंने भगवान से बाकायदा अनुमति ली है। गोवा के पूर्व सीएम ने कहा कि जब इसके लिए भगवान ने आज्ञा दे दी, तभी मैंने बीजेपी पार्टी ज्वाइन की है।

कांग्रेस का साथ न देना होता तो पहले ही छोड़ देता पार्टी
कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के बाद उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कामत ने कहा कि अगर मुझे पार्टी का साथ न देना होता तो और लोगों की तरह मैं कभी का पार्टी छोड़ चुका होता। लेकिन मैंने कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम किया, उसके बावजूद मुझे बदले में वो सम्मान तक नहीं मिला, जिसका मैं हकदार था।

महालक्ष्मी मंदिर में खाई थी कसम, नहीं छोड़ूंगा कांग्रेस
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री कामत ने कहा कि मैंने महालक्ष्मी मंदिर में भगवान की शपथ खाई थी कि कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा। लेकिन फिर हालात ऐसे बदले कि मैंने भगवान से बात की। दिगंबर के मुताबिक मंदिर में इसके लिए पूरी प्रक्रिया है। जिसके तहत शिवलिंग पर पंडित जी भगवान पर फूल चढ़ाकर पूछते हैं। ऐसा किए जाने पर मुझे भगवान ने इशारा किया कि मैं बीजेपी में चला जाऊं। जिसके बाद मैने बीजेपी ज्वाइन की है।

11 से घटकर बचे 3 विधायक
दिगंबर कामत समेत 8 विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन की है। गोवा राज्य में कांग्रेस के ग्यारह विधायक थे, जिसके बाद यह संख्या बचकर तीन रह गई है। जोकि कांग्रेस के लिए खासा दिक्कत वाली बात है। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मीडिया से बातचीत में दिगंबर कामत ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई भरोसा नहीं है वह सत्ता पाने के लिए कुछ भी बोलती रहती है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...